{"_id":"6189346f67a8f90708633007","slug":"teachers-on-strike-for-seventh-pay-commission-and-housing-allocation-chandigarh-news-pkl4323281130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें पे-कमीशन व आवास आवंटन के लिए शिक्षक धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें पे-कमीशन व आवास आवंटन के लिए शिक्षक धरने पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचिंग एसोसिएशन (पुटा) और पीफुक्टो ने सोमवार सुबह कुलपति दफ्तर के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने पीयू कुलपति को वरिष्ठ शिक्षकों के आवास आवंटन मुद्दे पर हो रही देरी में निर्देश जारी करने के लिए रविवार तक का समय दिया था। रविवार तक कोई फैसला नहीं होेने के कारण शिक्षकों ने तीन घंटे वीसी के खिलाफ विरोध जताया।
पुटा सचिव अमरजीत सिंह नौरा ने बताया कि हम कुलपति को पहले भी कई बार शिक्षकों के लंबित मुद्दों को लेकर पत्र लिख चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। प्रदर्शन के बाद वीसी की ओर से गठित कमेटी ने बैठक के लिए बुलाया, लेकिन हल नहीं निकल पाया है। इसके साथ ही सातवें पे-कमीशन को लेकर भी प्रदर्शन किया गया।
शिक्षकों ने बताया कि 19 अक्तूबर को पंजाब के शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव उनकी मांगों को मानने को लेकर तैयार हो गए थे। शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने स्वयं धरना स्थल का दौरा कर शिक्षकों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म की थी, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है, इसलिए पंजाब के यूनिवर्सिटी और कॉलेज के शिक्षक अब प्रदर्शन करने के लिए दोबारा मजबूर हो गए हैं।