{"_id":"6ae4fc3003dc64daa00e3a00","slug":"teachers-held-a-candlelight-march-over-the-issue-of-quotas-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1163571-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कोटे के मुद्दे पर शिक्षकों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कोटे के मुद्दे पर शिक्षकों ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा टीचर एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-17 में कैंडल मार्च निकाला गया। इसके जरिए शिक्षकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए समय मांगा और पंजाब-हरियाणा के कर्मचारियों के 20 प्रतिशत कोटे का मुद्दा उठाया। एसोसिएशन के संयोजक गगनदीप सिंह शेखावत और अन्य सदस्यों ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन के ड्राफ्ट रूल में 20 प्रतिशत कोटे को लेकर असमंजस पैदा हो गया है। उनका कहना है कि पंजाब रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 1966 के तहत पंजाब और हरियाणा के कर्मचारियों को यह अधिकार मिला हुआ है। एसोसिएशन का कहना है कि चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है और दोनों राज्यों के कर्मचारियों के तय कोटे को खत्म नहीं किया जाना चाहिए। कैंडल मार्च के जरिए गृह मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने और पारदर्शी तरीके से समाधान निकालने की मांग की गई।