फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers face difficulties in filling online transfer option

ऑनलाइन ट्रांसफरः विकल्प भरने में छूट रहे शिक्षकों के पसीने, रातों की नींद भी उड़ी

Thu, 05 Sep 2019 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Sep 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Teachers face difficulties in filling online transfer option
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की ऑनलाइन तबादला नीति ने विकल्प भरने में इस बार शिक्षकों को खूब छकाया। मिडिल हेड, टीजीटी और सीएंडवी को स्टेशन भरने के लिए रात-रात भी जागना पड़ा। मंगलवार को भी दिन में पोर्टल कुछ देर चला और अधिकांश बंद रहा। इस कारण शिक्षकों को रात में स्टेशन भरने पड़े। 

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग ने मिडिल हेड, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों के विकल्प आने के बाद अब तबादला सूची जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसी भी समय तबादलों का बटन उच्च शिक्षा अधिकारी निदेशालय से दबा देंगे। इसके साथ ही शिक्षकों के मोबाइल पर नए स्टेशन का मैसेज आ जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षक नेता विनोद रोहिल्ला ने बताया कि 3 सितंबर को शाम 6 बजे तक शिक्षकों को अपने मनपसंद स्टेशन एमआईएस पोर्टल पर भरने थे, लेकिन लगभग 1 बजे पोर्टल ने काम करना बंद कर दिया। उसके बाद पोर्टल पर मैसेज आया कि साढ़े तीन बजे यह चालू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल ने साढ़े तीन बजे भी काम करना शुरु नहीं किया। अध्यापक व उनके परिजन सारा दिन साइबर कैफे के चक्कर लगाते रहे। उसके बाद पोर्टल पर संदेश आया कि साढ़े बजे से काम शुरू होगा। पोर्टल ने तब भी काम करना शुरू नहीं किया, उसके बाद फिर संदेश आया कि पोर्टल 9 बजे काम करना शुरू कर देगा।


इसके बाद ये संदेश आता है कि 4 सितंबर सुबह 6 बजे तक अपने मनपसंद स्टेशन भर सकते हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्टेशन भरने से वंचित शिक्षकों की सूची भी जारी की गई। उन्हें कहा गया कि सुबह छह बजे के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा और उनका एनीवेयर श्रेणी में तबादला हो सकता है। अनेक शिक्षकों ने देर रात तक जागकर पोर्टल पर अपने स्टेशन भरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed