फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers, employees, students come forward for blood donation, PU sends letters to all

शिक्षक, कर्मचारी, छात्र रक्तदान के लिए आगे आएं, पीयू ने सभी को भेजे पत्र

Wed, 22 Apr 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Teachers, employees, students come forward for blood donation, PU sends letters to all
चंडीगढ़। अस्पतालों में कम पड़ते खून की आपूर्ति के लिए पीयू ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए डीयूआई प्रो. शंकरजी झा की अध्यक्षता में ऑनलाइन मैराथन बैठक हुई। सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों से अपील की गई कि वह अधिक से अधिक रक्तदान करें। उनके लिए हर सुविधा उपलब्ध होगी। पीयू प्रशासन ने ने सभी को भेजे पत्र
विज्ञापन

पीजीआई की गाड़ी उनके घरों तक भी रक्त के लिए पहुंचेगी। इसके अलावा समय भी निर्धारित कर दिया गया है। इसके लिए विद्यार्थी जगह, समय, मोबाइल नंबर आदि मुहैया कराएं ताकि समय रहते लोगों को खून मिल सके।
विज्ञापन

बता दें देशभर के ब्लड बैंकों में खून की कमी हो रही है। इसको लेकर केंद्र सरकार भी चिंतित है क्योंकि लॉकडाउन के कारण रक्तदान शिविर नहीं लगाए गए। इस कारण जो रक्त ब्लड बैंकों में था वह भी खत्म हो गया। सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को चिट्ठी भेजी है। कहा है कि रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करें और जल्द से जल्द रक्तदान करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के तहत पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने 15 सदस्यीय कमेटी बनाई। इसके कन्वीनर प्रो. केशव मल्होत्रा हैं। उन्होंने रक्तदान के लिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आने की अपील की है। बैठक में छात्र संगठनों के पदाधिकारियों से भी ऑनलाइन बात की गई। उन्होंने भी छात्रों को जागरूक करने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि दो से तीन दिन में पीयू के तमाम लोग रक्तदान के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed