{"_id":"6abadc318de512639604b559","slug":"teachers-are-role-models-for-society-it-is-essential-to-encourage-them-vivek-atray-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1135405-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्र...\nशिक्षक समाज के रोल मॉडल, उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी : विवेक अत्रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्र... शिक्षक समाज के रोल मॉडल, उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी : विवेक अत्रे
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षक सिर्फ बच्चों को पढ़ाते नहीं बल्कि समाज की अगली पीढ़ी गढ़ते हैं इसलिए उनके योगदान को पहचानना और उनका उत्साहवर्धन करना जरूरी है। यह बात रिटायर्ड आईएएस और मोटिवेशनल स्पीकर विवेक अत्रे ने सोमवार को सेक्टर-10 के होटल माउंट व्यू में आयोजित अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2026 में कही। कार्यक्रम में ट्राइसिटी के 85 स्कूलों के प्रिंसिपल और डायरेक्टर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने स्कूल लीडर्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
विवेक अत्रे ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। शिक्षक खुद रोल मॉडल होते हैं और रोल मॉडल तैयार भी करते हैं। ऐसे में उनके काम को समाज के सामने लाना और उन्हें प्रोत्साहित करना आवश्यक है। बच्चों के बेहतर विकास के लिए अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार देना भी जरूरी है।
कार्यक्रम में शिक्षा के बदलते स्वरूप, स्कूल नेतृत्व, नवाचार और विद्यार्थियों के भविष्य पर स्कूल लीडर्स के साथ विचार-विमर्श हुआ। सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह ने कहा कि अच्छी शिक्षा से अच्छे संस्कार विकसित होते हैं। नई शिक्षा नीति ने शिक्षा को अधिक लचीला बनाया है। प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों की स्किल्स विकसित होंगी और उन्हें नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में इसमें और विस्तार होगा। सीजीसी लांडरां की डीन रिसर्च नेहा शर्मा ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सीजीसी लांडरां के डायरेक्टर मार्केटिंग एंड एडमिशन सुखविंदर सिंह मान, दृष्टि आई हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. अशोक गुप्ता, एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के जनरल मैनेजर रजाब हुसैन और त्रिज्ञा एजूवेंचर के को-फाउंडर व डायरेक्टर परमेश्वर झा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। सीजीसी लांडरां कार्यक्रम का मुख्य प्रायोजक रहा। दृष्टि आई हॉस्पिटल, निर्वाणा ग्रुप, त्रिज्ञा एजूवेंचर, एनएचपीसी और मोहरानी ज्वेलर्स ने भी आयोजन में सहयोग दिया। निर्वाणा ग्रुप के एमडी सुमित गोयल और मोहरानी ज्वेलर्स के बलजिंदर सिंह और अर्जुन खुर्मी का भी योगदान रहा।