{"_id":"62542890bb3a991f457de945","slug":"teacher-staff-union-and-students-demonstrated-outside-dc-office-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में प्रदर्शन: 27 महीने से नहीं मिला वेतन, टीचरों ने डीसी दफ्तर के बाहर दिया धरना, बुजुर्ग ने चढ़ा दी एक्टिवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में प्रदर्शन: 27 महीने से नहीं मिला वेतन, टीचरों ने डीसी दफ्तर के बाहर दिया धरना, बुजुर्ग ने चढ़ा दी एक्टिवा
Mon, 11 Apr 2022 06:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Apr 2022 06:43 PM IST
सार
धरना प्रदर्शन के दौरान टीचरों ने दोनों सड़कों की आवाजाही रोक रखी थी। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे एक्टिवा सवार बुजुर्ग ने निकलने के लिए टीचरों से बहस करते हुए एक्टिवा की स्पीड बढ़ा दी, जिससे वह टीचरों पर चढ़ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में 27 महीने से वेतन न मिलने के खिलाफ एनसीएलपी टीचर स्टाफ यूनियन व छात्रों ने डीसी दफ्तर के बाहर धरना दिया। टीचरों ने कहा कि हमारा भी घर परिवार है, बच्चे हैं, कसूर क्या है जो वेतन नहीं मिल रहा। हमसे काम बराबर लिया गया, जब बात सैलरी की आई तो जवाब दे रहे हैं, अगर ये जवाब पहले दिया होता तो हम कहीं और काम कर लेते।
विज्ञापन
टीचरों ने कहा कि सरकार उन्हें सड़कों पर ले आई है, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। अगर स्कूल बंद हुए तो गरीब के बच्चे कहां पढ़ने जाएंगे। एनसीएलपी स्कूलों में जालंधर में करीब 1350 बच्चे पढ़ रहे हैं। टीचरों ने कहा कि जब इन बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजते हैं तो वहां ये कहकर भेज दिया जाता है कि इनकी उम्र कक्षाओं के साथ मैच नहीं खाती, क्योंकि चौथी कक्षा का छात्र 14 साल का है।
विज्ञापन
टीचरों पर बुजुर्ग ने चढ़ाई एक्टिवा
धरना प्रदर्शन के दौरान टीचरों ने दोनों सड़कों की आवाजाही रोक रखी थी। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे एक्टिवा सवार बुजुर्ग ने निकलने के लिए टीचरों से बहस करते हुए एक्टिवा की स्पीड बढ़ा दी, जिससे वह टीचरों पर चढ़ गई। एक टीचर का सूट फट गया और दो को चोटें आईं। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने व्यक्ति को रोकने की कोशिश की। इस दौरान बुजुर्ग व टीचरों में बहस हो गई लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बुजुर्ग देखकर हाथ नहीं उठाया। बुजुर्ग ने कहा कि उससे गलती से एक्टिवा की स्पीड बढ़ गई लेकिन टीचरों ने उसकी चाबी देने से इनकार कर दिया। टीचरों की शिकायत पर पुलिस बुजुर्ग को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन