फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teacher recruitment scam: fraudulent recruitment hundreds, will soon arrest

टीचर भर्ती घोटाले में बडा खुलासा, जल्द होगी गिरफ्तारी

Sat, 12 Nov 2016 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Nov 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
Teacher recruitment scam: fraudulent recruitment hundreds, will soon arrest
टीचर - फोटो : demo pic

टीचर भर्ती में धांधली कर भर्ती हुए  टीचरों की संख्या सैकड़ों में है।  स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों की पूछताछ में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे है एक सीनियर अफसर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि जालसाजों ने करोड़ों रुपये लेकर सैकड़ों कैंडिडेट्स को भर्ती करवाया था। पुलिस ने अभी इस मामले में एक टीचर समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस अभी घोटाले की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है। जांच में पता चला है कि हरियाणा के कई जिलों में कई दूसरे तरीके से काम करनेवाले मोड्यूल भी चल रहे थे। पुलिस की जांच में अभी तक जेबीटी व टीजीटी के 40 लाभार्थियों के नामों का खुलासा हुआ था। लेकिन पुलिस अब मान रही है कि ये आंकड़ा सैकड़ों में है। मामले में एसआईटी जल्द ही और भी टीचरों को गिरफ्तार कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में अजय नैन का सामने आया है। पुलिस का कहना है कि अजय नैन सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस ने जब भर्ती हुए टीचरों से पूछताछ की थी तो कई टीचरों ने उसका नाम लिया था। पुलिस मान रही है कि अजय नैन जेबीटी पेपर लीक कराने वालों में से एक मुख्य आरोपी है। 

जानिए क्या है मामला

Teacher recruitment scam: fraudulent recruitment hundreds, will soon arrest
टीचर - फोटो : demo pic

इस समय एसआईटी बृजेंद्र नैन, संपूर्ण सिंह और सेक्टर 21 के सरकारी स्कूल बतौर टीचर भर्ती हुए संदीप कुमार को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

यह है मामला
यूटी शिक्षा  विभाग में पिछले साल 1150 जेबीटी और टीजीटी की भर्ती की गई थी। इसके बाद विजिलेंस जांच में सामने आया था कि भर्ती के लिए लिखित परीक्षा से तीन दिन पहले ही पेपर परीक्षार्थियों के हाथों में था। इसके लिए दलालों ने परीक्षार्थियों से सात - सात लाख रुपये लिए थे।

पंजाब विजिलेंस की पूछताछ में आरोपी दिनेश ने कबूला था कि टीचर भर्ती घोटाले में धांधली हुई है। इसके बाद पंजाब विजिलेंस ने एक रिपोर्ट बनाकर यूटी प्रशासन और पुलिस को भेजी थी और मामले की छानबीन करने को कहा था। शिक्षक भर्ती घोटाले के सामने आने पर यूटी पुलिस ने एसआईटी गठित की थी। इसका नेतृत्व एसपी रवि कुमार को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed