{"_id":"5890ed044f1c1b7c3de82839","slug":"teacher-beat-student-in-chandigarh-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर कम आने पर स्कूल में छात्र की पिटाई, परिजनों ने पुलिस बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबर कम आने पर स्कूल में छात्र की पिटाई, परिजनों ने पुलिस बुलाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Feb 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Teacher beat student
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंबर कम आने पर सेक्टर 20 स्थित एक प्राइवेट स्कूल में छात्र की पिटाई करने से नाराज परिजनों ने टीचर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। काफी देर तक स्कूल में हंगामे के बाद टीचर के माफी मांगी और फिर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सेक्टर 20 निवासी रवि शर्मा ने बताया कि सेक्टर 20 के आदर्श पब्लिक स्कूल में उनका बेटा चौथी क्लास में पढ़ता है। सोमवार को उनकी क्लास टीचर रीना ने कंप्यूटर का टेस्ट लिया। टेस्ट में उनके बेटे के 8 में से 7 नंबर आए। लेकिन टीचर ने किसी और का पेपर देखकर उसके हाथ पर लोहे कीस्केल से मारा। स्कूल से आने के बाद उनका बेटा काफी डरा और सहमा हुआ था। पांच - छह घंटे तक वह बिल्कुल चुपचाप रहा। इसके बाद शाम को उसने अपनी मम्मी को सारी बात बताई।
मंगलवार सुबह रवि ने प्रिंसिपल को घटना की शिकायत की। रवि का आरोप है कि प्रिंसिपल के सामने ही टीचर ने कहा कि हां दो बार ही तो मारा है। जाओ जो करना है कर लो। जिसके बाद रवि ने सेक्टर 19 पुलिस स्टेशन जा कर टीचर के खिलाफ लिखित शिकायत दी। थाने से जांच अधिकारी चंदर कुमार स्कूल पहुंचे। जिसके बाद टीचर ने रवि शर्मा से बच्चे को पीटने के मामले में लिखित माफी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। पुलिस ने कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
जबकि मामले में स्कूल की प्रिंसिपल एस ठाकुर का कहना था कि नंबर कम आने पर टीचर हल्के से मारा गाल पर मारा था। टीचर और परिजनों में समझौता हो गया है।