फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   TC Nautiyal will be CCF, Khushpreet Kaur has been posted as SDM East

Chandigarh News: टीसी नौटियाल होंगी सीसीएफ, खुशप्रीत कौर को एसडीएम ईस्ट लगाया

Sat, 05 Aug 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
TC Nautiyal will be CCF, Khushpreet Kaur has been posted as SDM East
चंडीगढ़। आईएफएस अधिकारी देबेंद्र दलाई के तबादले के बाद चंडीगढ़ में खाली हुए सीसीएफ (चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट) के पद पर आईएफएस टीसी नौटियाल ने ज्वाइन कर लिया है। उनका अतिरिक्त प्रभार आईएफएस अरुल राजन देख रहे थे। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित की अनुमति के बाद सलाहकार डॉ. धर्मपाल ने शुक्रवार टीसी नौटियाल समेत अन्य आईएएस, दानिक्स और एचसीएस कैडर के अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी। खुशप्रीत कौर को एसडीएम ईस्ट लगाया गया है। इसके तहत केसी नौटियाल को सीसीएफ, चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन, सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित वन एवं वन्य जीव विभाग के अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है। इसी तरह आईएफएस अरुल कुमार को कंजवेर्टर ऑफ फारेस्ट, डीसीएफ हेडक्वाटर्र एंड वाइल्ड लाइफ, डीसीएफ बोटेनिकल गार्डन एंड नेचर रिजर्व के अलावा निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवीनीकरण उर्जा और निदेशक पर्यावरण एवं वन, सदस्य सचिव पर्यावरण प्रदूषण समिति चंडीगढ़ तथा विशेष सचिव जल संसाधन का प्रभार दिया गया है। वहीं, आईएएस अधिकारी रूपेश कुमार को एडीसी चंडीगढ़, सचिव रेडक्रॉस सोसायटी, सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण, स्पेशल एक्साइज एंड टेक्सेशन कमिश्नर एवं डिप्टी कमिश्नर कम कलेक्टर एक्साइज, विशेष सचिव आवास आवंटन समिति, रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं और कृषि विपणन बोर्ड के सचिव का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


इसी तरह दानिक्स कैडर के अधिकारी अमित कुमार को सीजीएम सिटको लगाया है। वह डायरेक्टर हॉस्पिटेलिटी का प्रभार भी देखेंगे। उन्होंने क्रमश: सुमित सुहाग और हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ को इन पदों से भारमुक्त किया है। पीसीएस अधिकारी नितिश सिंगला को निदेशक उद्योग, जीएस डीआईसी, निदेशक पशुपालन एवं मत्स्य, निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति, उपभोक्ता मामले एवं लीगल मैट्रोलॉजी सहित संयुक्त सचिव रोजगार व क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एचसीएस अधिकारी सुमीत सुहाग को निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी, ज्वाइंट सेक्रेटरी को-आर्डिनेशन एवं हाउसिंग लगाया गया है। दानिक्स कैडर की अधिकारी खुशप्रीत सिंह कौर एसडीएम ईस्ट होंगी। सभी अधिकारियों ने अपना पदभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed