{"_id":"abd35eb0027b02730b6010b85641f599","slug":"taxi-driver-died-himachal-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बस की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बस की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Mar 2014 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने मोहाली से बुडै़ल जा रहे टैक्सी चालक को मंगलवार रात सेक्टर-45/46/49/50 की लाइट प्वाइंट पर टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी चालक को गाड़ी से निकालने के लिए पुलिस को फायर ब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी और उसे गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया।
पुलिस ने उसे जीएमसीएच 32 में पहुंचाया, लेकिन वहां पर डाक्टरों ने टैक्सी चालक को मृत घोेषित कर दिया। मृतक चालक की पहचान होशियारपुर निवासी मनजिंदर सिंह के रूप में में हुई है।
वहीं बस में सवार करीब 25 यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके से शिमला डिपो की बस के चालक बिलासपुर निवासी ब्रह्मदास के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
हादसा मंगलवार रात 1: 20 मिनट पर हुआ। हिमाचल रोडवेज की बस हरिद्वार से सेक्टर-43 बस स्टैंड से होकर शिमला जा रही थी। वहीं होशियारपुर निवासी मनजिंदर सिंह इंडिगो टैक्सी लेकर मोहाली से बुडै़ल की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
सेक्टर 45/46/49/50 की लाइट प्वाइंट पर कार चालक लाइट को क्रास करने लगा तो तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि मनजिंदर सिंह सेक्टर-40 के टैक्सी स्टैंड पर टैक्सी चलाता था और वहीं रहता था। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बस चालक ब्रह्मदास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।