फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   taxi driver arrested for insolence woman IAS officer Of Haryana

हरियाणा की महिला आईएएस अधिकारी से बदसलूकी करने वाला टैक्सी चालक गिरफ्तार

Sun, 22 Jul 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ (पंजाब) Updated Sun, 22 Jul 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
taxi driver arrested for insolence woman IAS officer Of Haryana
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा की महिला आईएएस अफसर की शिकायत पर टैक्सी चालक अमनदीप के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। चंडीगढ़ में तैनात एक महिला आईएएस अधिकारी ने खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि उन्होंने 19 जुलाई को नयनादेवी जाने-आने के लिए क्लीयर कार रेंटल वेबसाइट से टैक्सी बुक करवाई थी। उन्होंने 538 रुपये एडवांस में आनलाइन पेमेंट कर दी थी। 21 जुलाई को इस कंपनी की टैक्सी (नंबर पीबी-01ए-4738) सुबह करीब 10:30 बजे सेक्टर-17 चंडीगढ़ से चली। खरड़ पहुंचने पर टैक्सी चालक अमनदीप ने बस स्टैंड के निकट गाड़ी रोक कर उनसे कहा कि पंजाब का रोड टैक्स जमा करवाना होगा। उसने 200 रुपये की मांग की। 
विज्ञापन


महिला अधिकारी ने ड्राइवर से कहा कि वह पूरे रूट के लिए पहले ही पूरा भुगतान आनलाइन कर चुकी हैं। इसलिए वह अब पैसे नही देंगी। ड्राइवर अपनी जिद पर अड़ा रहा। देर होते देख महिला अधिकारी ने ड्राइवर को 200 रुपये दे दिया। कुछ देर बाद ड्राइवर वापस आया और उसने 50 रुपये उन्हें लौटा दिया। महिला अधिकारी ने जब ड्राइवर से रोड टैक्स जमा कराने की रसीद मांगी तो उसने 600 रुपये की एक पुरानी रसीद दिखा दी। अधिकारी ने ड्राइवर से आज की तारीख में टैक्स भरने की रसीद मांगी तो वह आना-कानी करते हुए दुर्व्यवहार करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला अधिकारी टैक्सी से नीचे उतर गईं और उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर शिकायत दी। कुछ देर बाद ही खरड़ सिटी पुलिस का एक हवलदार मौके पर पहुंचा और महिला अधिकारी को पीसीआर में थाने ले गया। वहां पहुंचकर उन्होंने ड्राइवर अमनदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज दी। पुलिस ने टैक्सी को कब्जे में लेकर ड्राइवर अमनदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed