फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   auditions for reality show mtv roadies 17 season

ऑडीशनः रोडीज बनने का टशन, न बारिश रोक सकी न ठंड, इस बार का शो होगा बेहद खास

Wed, 08 Jan 2020 03:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 08 Jan 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
auditions for reality show mtv roadies 17 season
रोडीज के ऑडिशन देने आई लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
बारिश.. ठंडक और नंबर के लिए जद्दोजेहद.. पर जज्बा ऐसा कि जिसे न बारिश रोक सकी और न ही बाउंसर। यह है एमटीवी रोडीज के लिए पहुंचे युवाओं का जज्बा, जिन्होंने मंगलवार को भारी बारिश के बावजूद घंटो इंतजार कर चंडीगढ़ के विवेक हाईस्कूल में इंट्री ली। फिर क्या था बस सामने थे रोडीज के गुरु रणविजय सिंह, निखिल चिनप्पा, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला। जी हां, यह है रोडीज रेवोल्यूशन जो अब एक नए अंदाज में आपको दिखाई देगा। इस मौके पर करीब 3000 युवा पहुंचे।
विज्ञापन


इस एडवेंचर रियल्टी शो के 17वें सीजन में कुछ नया देखने को मिलेगा। नई थीम के साथ रोडीज़ रिवॉल्यूशन एक उद्देश्य के साथ अतुलनीय एडवेंचर है। इसमें उद्देश्य है, सामाजिक परिवर्तन लाना। रियल्टी शो की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए अबकी बार रोडीज का उद्देश्य एक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करना और एक समय में एक काम करना है। सेलेब्रिटी लीडर्स, निखिल चिनप्पा, नेहा धूपिया और प्रिंस नरुला के साथ रनविजय सिंह ने चंडीगढ़ ऑडिशंस में रोडीज़ द्वारा सामाजिक और व्यवहारात्मक परिवर्तन लाने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


रोडीज़ की अदम्य भावना को केंद्र में रखते हुए सेलिब्रिटी लीडर्स ने इस सीज़न साहसी टास्क शुरू करने के बारे में बताया। इसमें इस बार समाज में वास्तविक व ठोस प्रभाव लाना शामिल होगा। इस मौके पर नेहा धूपिया, प्रिंस नरुला और निखिल चिनप्पा ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टीमें चुनीं, रिंगमास्टर रणविजय सिंह ने प्रतिभागियों के लिए ये ऑडिशन बहुत ज्यादा कठिन बना दिए। उत्साह को बढ़ाते हुए एमटीवी हसल के प्रतियोगी ईपीआर के हिपहॉप ने भीड़ को मोहित कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणविजय बोले- युवाओं के सिर चढ़कर बोलता का रोडीज जादू

इस मौके पर रणविजय सिंह ने कहा इसके 17 सीजन हो चुके हैं। अब सभी आगे की ओर बढ़ रहे हैं। हर सीजन में नई थीम्स खोजने की क्षमता के कारण यह शो काफी लोकप्रिय है। युवाओं में रोडीज का जादू सिर चढ़कर बोलता है। इस बार हम लोगों से ऊपर उठकर बड़े उद्देश्य की ओर बढ़ रहे हैं। इसके लिए साहस एवं प्रतिबद्धता दोनों की जरूरत है।

इस मौके पर रियल्टी शो के किंग प्रिंस नरुला ने कहा कि रोडीज मेरे लिए घर वापसी जैसा है। एक प्रतियोगी से एक सेलिब्रिटी लीडर बनने के सफर में इस शो ने मुझे व्यवसायिक एवं व्यक्तिगत रूप से तैयार किया। इस बार इस शो का उद्देश्य ज्यादा बेहतर है।

हम सब साथ साथ हैं
रणविजय सिंघा ने कहा कि रोडीज देखकर बेशक आपको ऐसा लगता है कि नेहा, निखिल के बीच टेंशन रहती है और झगड़े भी होते हैं, पर जब हम एक साथ होते हैं तो सारा कुछ सामान्य होता है। हमारे शो में सब कुछ रियल ही होता है। इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है जो कि प्लान कर किया गया हो।

पिछले साल लकड़ी की टांग पर युवा ने टास्क पूरा किया.. वाकई शानदार था

रणविजय सिंघा ने कहा कि रोडीज में उनका कोई फेवरेट नहीं है। इसकी वजह रणविजय ने बताया कि कुछ ऐसे लोग जरूर आते हैं जो एकदम दिल जीतकर चले जाते हैं। इसमें से एक युवा प्रति वर्ष व्हीलचेयर पर आता है और इसी तरह पिछले वर्ष एक युवा जिसने पैर न होते हुए भी लकड़ी की टांग से अपना टास्क पूरा किया वह वास्तव में जबरदस्त थे।

एक नई ऊर्जा के साथ
निखिल चिनप्पा ने कहा कि रोडीज में हर वर्ष जिस प्रकार का रोमांच दिखाई देता है, ठीक वैसा ही रोमांच इस बार भी एक नई ऊर्जा के साथ दिखाई देगा। निखिल ने कहा कि युवाओं का जोश हरेक आडिशंस में जबरदस्त दिखाई देता है। खासतौर से चंडीगढ़ में तो युवा रंग जमा देते हैं।

लो जी आ गए विराट कोहली..!
रोडीज में ऑडिशन देने के लिए आए युवाओं ने अलग अलग स्टाइल अपनाए हुए थे। गर्ल्स ठंड के इस मौसम में बिना स्वेटर पहुंच गईं थीं तो वहीं एक युवा ने खुद को एकदम विराट कोहली स्टाइल बना लिया था। इस युवा ने दाढ़ी और सारा कुछ एकदम विराट स्टाइल में बनाया था। इस मौके पर ऑडिशन के लिए आए हर्ष वशिष्ठ ने कहा कि उनको दस घंटे बाद इंट्री मिली, पर उनको काफी अच्छा लगा। यहां आई नेहा प्रिया ने कहा कि चंडीगढ़ में रोडीज के लिए वह बठिंडा से आईं और सुबह ही यहां पहुंच गईं थी। उनको एडवेंचर प्रिय हैं और इसी वजह से वह ऑडिशंस के लिए आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed