फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Target to reduce line losses to less than 10 percent by March 2024.

Chandigarh News: लाइन लाॅसिस मार्च 2024 तक 10 प्रतिशत से कम लाने का लक्ष्य

Thu, 29 Feb 2024 07:09 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
Target to reduce line losses to less than 10 percent by March 2024.
छठे इलेट्स राष्ट्रीय ऊर्जा समिट में पहुंचे बिजली मंत्री रणजीत चौटाला
विज्ञापन


चंडीगढ़। हरियाणा के बिजली मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में हरियाणा में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने जब से विभाग का कार्यभार संभाला है, तब से लाइन लाॅसिस 10.3 प्रतिशत तक आ गया है और मार्च तक इसे 10 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य है।

ऊर्जा मंत्री वीरवार को यहां आयोजित छठे इलेट्स राष्ट्रीय ऊर्जा समिट में राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि थर्मल पाॅवर की बजाय ग्रीन ऊर्जा, स्वच्छ ऊर्जा की ओर भी देश तेजी से बढ़ रहा है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देश की 60 प्रतिशत जेसीबी, 53 प्रतिशत क्रेन, 60 प्रतिशत कार और 60 प्रतिशत से अधिक दुपहिया वाहनों का उत्पादन हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम और मानेसर क्षेत्र में होता है और यह बिजली की उपलब्धता के बिना संभव नहीं है। आईएमटी खरखौदा में मारूति सुजूकी कार का दूसरा प्लांट लग रहा है। हरियाणा के यमुनानगर में 800 मेगावाॅट का थर्मल प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन



जिंदल स्टेनलैस स्टील लिमिटेड हिसार प्रथम
समारोह में ओद्यौगिकों की श्रेणी में एक मेगावाॅट कनेक्टेड लोड श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मैसर्ज जिंदल स्टेनलेस स्टील लिमिटेड हिसार और एमएसएमई श्रेणी में मैसर्ज विक्टोरिया लिफिट्स लिमिटेड फरीदाबाद को दिया गया। एक मेगावाॅट से कम श्रेणी में मैसर्ज डेनसो टेन्ट उनो मिंदा प्राइवेट लिमिटेड रेवाड़ी को। इसी प्रकार 500 किलोवाॅट से कम ऊर्जा खपत वाले सरकारी भवनों की श्रेणी में श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड पंचकूला और 500 किलोवाॅट से ऊपर की श्रेणी को सिंचाई व जल संसाधन विभाग को दिया गया। वाणिज्य भवन में एक मेगावाॅट से कम की श्रेणी में मैसर्ज कैनडोर गुरुग्राम, संस्थागत और संगठन सोसायटी श्रेणी में 500 किलोवाॅट से कम खपत वालों में सनातन धर्म कॉलेज अंबाला को प्रथम पुरस्कार।
विज्ञापन
विज्ञापन


महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक को प्रथम
इसी प्रकार 500 किलोवाॅट से ऊपर की श्रेणी में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक को प्रथम, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कला को द्वितीय और मानव रचना विश्वविद्यालय फरीदाबाद को तृतीय पुरस्कार दिया गया। नवाचार एवं नव तकनीकी और आरएनडी परियोजनाओं के ऊर्जा हरित भवन फर्म श्रेणी में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, ए टू जेड एनर्जी इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed