फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Target set to recognize 150 startups in three months

Chandigarh News: तीन माह में 150 स्टार्टअप्स को मान्यता देने का रखा लक्ष्य

Tue, 26 May 2026 02:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Target set to recognize 150 startups in three months
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के इंडस्ट्री डिपार्टमेंट को अगले तीन माह के भीतर 150 स्टार्टअप्स को मान्यता देने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही इनक्यूबेटर्स पैनल के शीघ्र गठन और स्टार्टअप अनुदान वितरण प्रणाली को जल्द क्रियाशील बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। ये निर्देश चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने दिए।
विज्ञापन

उन्होंने विभाग को आर्थिक विकास में तेजी लाने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्य सचिव ने ये निर्देश वित्तीय वर्ष के लिए उद्योग विभाग की वार्षिक प्रगति और कार्य निष्पादन की समीक्षा को लेकर आयोजित रणनीतिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में सचिव उद्योग निशांत कुमार यादव, निदेशक उद्योग प्रद्युम्न सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान विभाग की विभिन्न पहलों और उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि उद्योग विभाग फिलहाल चंडीगढ़ में पंजीकृत 65 हजार से अधिक एमएसएमई इकाइयों को नीतिगत हस्तक्षेपों और सुविधा उपायों के जरिए सहयोग प्रदान कर रहा है। मुख्य सचिव ने उद्योग और व्यवसाय स्थापित करने तथा संचालन शुरू करने में लगने वाले समय को कम करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed