फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tao disco_altius hotel-nagar nigam_chandigarh_wine serving

देर रात शराब परोसने पर डिस्को का चालान

Fri, 20 Dec 2013 05:22 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Dec 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
tao disco_altius hotel-nagar nigam_chandigarh_wine serving
यूटी प्रशासन के आबकारी एवं कराधान विभाग ने बुधवार देर रात शहर के एक प्रमुख होटल और एक डिस्कोथेक में छापा मारा।
विज्ञापन


विभाग को शिकायत मिली थी कि सेक्टर-26 स्थित ताओ डिस्को और इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 2 स्थित एल्टियस होटल में नियमों के खिलाफ रात एक बजे के बाद भी शराब सर्व की जाती है।

प्रशासन के नियमों के अनुसार रात एक बजे के बाद शराब सर्व नहीं की जा सकती है। इस शिकायत के आधार पर विभाग की टीम ने जब रात लगभग डेढ़ बजे यहां चेकिंग की तो शिकायत को सही पाया।
विज्ञापन


यहां रात डेढ़ बजे शराब सर्व की जा रही थी। इसके बाद एक्साइज विभाग ने ताओ डिस्को और एल्टियस होटल का चालान काट दिया।

इसके बाद अब उन्हें चंडीगढ़ की अतिरिक्त उपायुक्त और सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त तन्वी गर्ग के सामने पेश होना होगा। गर्ग ही दोनों पर कार्रवाई तय करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के अनुसार, दोनों का बार लाइसेंस कुछ समय के लिए रद्द हो सकता है और साथ ही जुर्माना भी लग सकता है।

आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से भविष्य में भी टीमों का गठन कर शहर के होटलों, रेस्तरां और डिस्कोथेक के खिलाफ इस तरह का अभियान चलाया जाता रहेगा, जिससे नियमों का पूरा पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed