{"_id":"68a766bc213f4f9cae0bc815","slug":"tandon-visited-sector-16-cricket-stadium-before-cpl-chandigarh-news-c-16-pkl1079-796672-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सीपीएल से पहले सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम का टंडन ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सीपीएल से पहले सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम का टंडन ने किया दौरा
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2025 से पूर्व, यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन ने वीरवार को आयोजन स्थल सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम का दौरा किया। इनके साथ यूटी की खेल सचिव प्रेरणा पुरी, खेल निदेशक सौरभ अरोड़ा और यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा भी मौजूद थे। अधिकारियों ने स्टेडियम में चल रहे अपग्रेडेशन कार्य की संयुक्त रूप से समीक्षा की, जिसमें खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए उच्च श्रेणी की सुविधाओं के साथ पिचों, आउटफील्ड, स्कोरबोर्ड, साइड स्क्रीन, जल निकासी व्यवस्था और अन्य प्रमुख सुविधाओं में सुधार शामिल हैं।
चंडीगढ़ प्रीमियर लीग का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 26 अगस्त को करेंगे, जबकि टूर्नामेंट आधिकारिक तौर पर 28 अगस्त को शुरू होगा, जिसमें छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रीमियर लीग का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 26 अगस्त को करेंगे, जबकि टूर्नामेंट आधिकारिक तौर पर 28 अगस्त को शुरू होगा, जिसमें छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन