{"_id":"570e5dfd4f1c1b0c514a6ad9","slug":"talwandi-sabo-conference-ambika-soni-punjab-congress-punjab-politics-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबिका के तीखे बोल, अनुशासन तोड़ा तो बराड़ जैसा हाल होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिका के तीखे बोल, अनुशासन तोड़ा तो बराड़ जैसा हाल होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
अंबिका सोनी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कैंपेन कमेटी की चेयरपर्सन अंबिका सोनी ने कहा कि पार्टी का अनुशासन तोड़ने वाले नेताओं का जगमीत बराड़ जैसा हाल होगा। सोनी ने बुधवार को वैसाखी मेले पर तलवंडी साबो में कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार अगर पंजाब के लिए कुछ नहीं कर सकती, तो बादल उनका साथ छोड़ दें।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सही कहा है कि मोदी सरकार सूट बूट वाली है। क्योंकि यह बड़े घरानों का तो कर्ज माफ कर रही है, लेकिन छोटे किसानों को कर्ज वापस न करने के एवज में खुदकुशियों के लिए उकसा रही है। इसके चलते बादल सरकार के कार्यकाल के दौरान रिकार्ड तोड़ खुदकुशियां हुई हैं।
कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी शकील अहमद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पठानकोट हमले में शहीद हुए उन जांबाजों के घर नहीं गए, जो हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। बल्कि पंजाब राजनीति लाभ प्राप्त करने के लिए पंजाब के शहीदों की चिताओं पर सियासी रोटियां सेकने पहुंच गए थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जो हालत खराब हुए थे, उसके लिए बादल परिवार पूरी तरह से जिम्मेवार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही वे बरगाड़ी कांड की खुद जांच करेंगे और बादल पिता-पुत्र और मजीठिया को जेल भेजेंगे। केजरीवाल के खिलाफ कैप्टन ने कहा कि वे अपनी दिल्ली तो संभाल नहीं सकते, पंजाब का भविष्य कैसे सुधारेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली सरकार के पैसों से पंजाब को जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिन अकाली मंत्रियों व नेता और जत्थेदारों ने कांग्रेसी वर्क रों पर झूठे मामले दर्ज करवाए हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
कैप्टन ने कहा कि अब चुनाव नजदीक आते ही बादल ने एसवाईएल के मामले को हवा दे दी है। मनप्रीत बादल ने कहा कि सता में आते ही पंजाब के किसानों के लिए बीटी मक्की लाई जाएगी। प्रदेश के हर ब्लॉक में गोशाला खोली जाएगी। इस मौके पर सीएलपी लीडर चरणजीत सिंह चन्नी, सुनील जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भट्ठल, कांग्रेस के आल इंडिया यूथ अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हंसराज हंस, सांसद रवनीत बिट्टू और पूर्व विदेश मंत्री परनीत कौर मौजूद थीं।