{"_id":"570e5a154f1c1b9f4e4a6aca","slug":"talwandi-sabo-conference-akali-dal-cm-parkash-singh-badal-punjab-politics-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"SYL का निर्माण पंजाब के लिए मौत का वारंट होगा : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL का निर्माण पंजाब के लिए मौत का वारंट होगा : बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सतलुज यमुना लिंक नहर के निर्माण को पूरे प्रदेश के लिए मौत का वारंट बताया। उन्होंने सूबे के लोगों से इस नहर के निर्माण के खिलाफ एकजुट होकर कड़े संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की है।
बैसाखी के मौके जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाबियों को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए। क्योंकि ये दोनों पार्टियां प्रदेश में दरियाओं के पानी को छीनने के लिए प्रयास कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह सच है कि कांग्रेस और आप प्रदेश के दुश्मन हैं, जिन्होंने एसवाईएल का निर्माण कर प्रदेश से पानी को छीनने के लिए समझौता किया हुआ है। दरियाओं के पानी को इस साजिश के तहत लूटने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली की आप सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश किए गए एफिडेविट के बारे बताते हुए बादल ने कहा कि दिल्ली सरकार यह स्टैंड गैर संविधानिक और राष्ट्र विरोधी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार पंजाब की ओर से एसवाईएल नहर का निर्माण न करने की आज्ञा देने के लिए पंजाबियों को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकियां दे रही है।
मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही पंजाब को बर्बाद किया है। उसकी किसान विरोधी नीतियों के चलते पंजाब इस समय किसानी संकट से जूझ रहा है। वैसाखी मौके पर तलवंडी साबो में हुई शिरोमणि अकाली दल की कांफ्रेंस में भाजपा का कोई भी बड़ा नेता नहीं पहुंचा। इस कांफ्रेंस में राज्य और जिला स्तर का कोई भी भाजपा नेता दिखाई नहीं दिया।