फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Talwandi Gate in Raikot becomes the center of controversy.

Chandigarh News: रायकोट का तलवंडी गेट बना विवाद का केंद्र

Wed, 21 Jan 2026 09:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Talwandi Gate in Raikot becomes the center of controversy.
-अकाली दल और कांग्रेस आमने-सामने, छत निर्माण पर राजनीतिक संघर्ष
विज्ञापन

---
कंवरपाल
हलवारा। मुगल काल में बने रायकोट के ऐतिहासिक तलवंडी गेट की नई छत बनवाने को लेकर अकाली दल नेता और पूर्व नगर काउंसिल प्रधान अमनदीप सिंह गिल और कांग्रेस के मौजूदा प्रधान सुदर्शन जोशी आमने-सामने आ गए। मंगलवार देर रात दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। नतीजा, गेट के आसपास तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
अमनदीप सिंह गिल ने आरोप लगाया कि गेट की पुरातन संदूकी छत को नजरअंदाज कर लैंटर डालने की तैयारी की गई। उन्होंने कहा कि पहले ही कुतबा और कमेटी गेट पर टाइल लगाकर पुरातन दिखावट खत्म कर दी गई थी। उन्होंने हाई कोर्ट और पुरातत्व विभाग से चारों ऐतिहासिक गेटों को संरक्षण में लेकर पुनः संदूकी छत के साथ बनाने की मांग की। सुदर्शन जोशी ने बताया कि फंड की कमी के कारण उन्होंने समाजसेवी और निजी योगदान से छत बनवाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल सितंबर में गेट की जर्जर छत गिर गई थी, जिससे बाजार और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। नगर काउंसिल के इओ चरणजीत सिंह ने बताया कि कुछ समाजसेवी तलवंडी गेट की छत डलवा रहे हैं। ठेकेदार जसमेल सिंह ने कहा कि काम शुरू किया था लेकिन विरोध के कारण रुक गया और अब भुगतान की चिंता है।
विज्ञापन


1648 में बनवाया गया
तलवंडी गेट मुगल नवाब राय अहमद द्वारा 1648 में बनवाया गया। चारों गेटों की ऐतिहासिक संदूकी छत और नानकशाही ईंटें शहर की सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा हैं। 1705 में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी रायकोट पहुंचे थे जहां उनका स्वागत तत्कालीन नवाब राय कल्ला ने किया। रायकोट शहर में ऐतिहासिक गेट की सुरक्षा और पुरातन स्वरूप को लेकर राजनीतिक और सामाजिक तनाव बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed