फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   talk in between jat people and haryana govt for reservation and for completetion of many demands

जाटों और सरकार के बीच साढ़े 3 घंटे बातचीत हुई, पर नहीं हुआ कोई फैसला

Sat, 11 Feb 2017 05:40 PM IST
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Sat, 11 Feb 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
talk in between jat people and haryana govt for reservation and for completetion of many demands
जाट नेता यशपाल मलिक
आरक्षण के लिए 14 दिन से धरने पर बैठे जाटों के साथ सरकार ने आज बातचीत की। साढ़े तीन घंटे दोनों मीटिंग चली, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। वहीं, सरकार ने अगली मीटिंग बुलाने और उसी मीटिंग में कोई फैसला लेने की बात कही।
विज्ञापन


पानीपत में इंडियन ऑयल रिफाइनरी के गेस्ट हाउस में दोपहर बाद मीटिंग शुरू हुई थी। सरकार की पांच सदस्यीय समिति ने जाटों को मीटिंग के लिए बुलाया था। मीटिंग की अध्यक्षता मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने की, जबकि जाटों की ओर से अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक बात करने आए थे।
विज्ञापन


आलम यह रहा कि एक और बातचीत जारी रही, दूसरी ओर रोहतक के जसिया सहित राज्य के 19 जिलों में जाट धरने पर डटे रहे। जींद के इक्कस गांव में धरना स्थल पर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं,महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी व अन्य कॉलेजों के युवा कक्षाओं का बहिष्कार कर जसिया में धरनास्थल पर पहुंचे। युवाओं ने बाइक रैली निकाली और सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इन मांगों पर फंसा होगा पेंच

talk in between jat people and haryana govt for reservation and for completetion of many demands
यशपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
- भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर कार्रवाई। भाजपा सरकार का तर्क पार्टी हाईकमान से करेंगे सिफारिश
- झूठे मुकदमे दर्ज करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई। सरकार के पास भरोसा देने का ही विकल्प

इन मांगों पर जाट सहमत
- हाईकोर्ट में जाट आरक्षण पर लगी रोक हटवाने के लिए सरकार मजबूत पैरवी करेगी
- जाट आरक्षण पर लगी रोक हटने के बाद संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा
- घायलों का मुफ्त इलाज व मुआवजा

सभी पक्षों को बुलाया गया था
हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने बताया कि बातचीत का मसौदा तैयार था। मुख्य सचिव के नेतृत्व में गठित कमेटी की बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई थी। शनिवार को सभी पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया ​था।

जाटों की मांगों में कोई फेरबदल नहीं था
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि उनकी मांगें पुरानी ही हैं। उनके पूरी होने पर ही आंदोलन खत्म होगा। उन्हें आश्वासन नहीं रिजल्ट चाहिए। वे खुले मन के साथ वार्ता में जाएंगे। सरकार भी पूरी तैयारी के साथ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed