फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधानी बरतें... चेहरे पर मास्क लगाने का गलत तरीका दे रहा गले को तकलीफ, प्रोटोकॉल जानिए

Thu, 25 Jun 2020 01:01 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 25 Jun 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
the wrong way of applying the face mask is a problem for throat
मास्क लगाकर जाते लोग - फोटो : पीटीआई
कोरोना महामारी के चलते चेहरे पर मास्क लगाने के सही तरीके की जानकारी न होने से लोगों को गले में तकलीफ हो रही है। आलम यह है कि गले में संक्रमण की शिकायत लेकर अस्पताल की फ्लू क्लीनिक में प्रतिदिन दर्जनों लोग आ रहे हैं। उन्हें गले में दर्द और जलन की शिकायत होने के कारण कोरोना होने का डर सताने लग रहा है, जबकि मास्क के प्रयोग के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही उनके गले को संक्रमित कर रही है। डॉक्टरों ने हर दो घंटे में मास्क बदलकर पहनने और गर्म पानी पीने की सलाह दी है।
the wrong way of applying the face mask is a problem for throat
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग - फोटो : पीटीआई
मास्क जितना कारगर, उतना नुकसानदेह भी
ईएनटी के डॉक्टर का कहना है कि संक्रमण से बचाव में मास्क जितना कारगर है, उतना ही नुकसानदेह भी। अगर मास्क पहनने के सही तरीके का पालन न किया गया तो खतरनाक भी साबित हो सकता है। जीएमएसएच-16 के ईएनटी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. राजेश धीर का कहना है कि मास्क पहनने का भी सही तरीका होता है, लेकिन लोगों को इसकी जानकारी न होने के कारण वह गलत तरीके से मास्क पहन रहे हैं। इस कारण उन्हें गले में संक्रमण संबंधी शिकायतें हो रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि मास्क पहनने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि संक्रमण से बचाव हो।
the wrong way of applying the face mask is a problem for throat
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग - फोटो : PTI
मास्क लगते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
गर्मी में दिनभर एक ही मास्क लगाए रहना ठीक नहीं। भीड़ में हों तो मास्क जरूर लगाएं। सूती कपड़े का मास्क चार घंटे से अधिक लगाना हो तो दिन में दो बार बदलें और बिना धोए इस्तेमाल न करें। मास्क दिनभर में चार बार बदलें। ऑफिस पहुंचकर मास्क न उतारें। मास्क उतार कर जिस सतह पर रख रहे हैं, उसका ध्यान रखें। एक्स्पोजर से आएं तो गुनगुना पानी पी लें। हर वक्त गरम पानी की जरूरत नहीं। मास्क बीच से पकड़कर नहीं, बल्कि कान के पास जो डोरी या प्लास्टिक लगी है, उससे पकड़कर हटाना चाहिए। थ्री लेयर मास्क जरूरी है। एन-95 जरूरी नहीं। गमछा या रुमाल का इस्तेमाल दिक्कत बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
the wrong way of applying the face mask is a problem for throat
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग - फोटो : PTI
हर दिन पहुंच रहे दर्जनों मामले
डॉ. राजेश ने बताया कि गले में संक्रमण की शिकायत लेकर अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में प्रतिदिन दर्जनों लोग आ रहे हैं। फ्लू क्लीनिक में आने वाले ऐसे मरीजों की काउंसलिंग करके उन्हें मास्क के सही प्रयोग की जानकारी दी जा रही है, ताकि संक्रमण से बचाव के साथ ही उनके गले को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
the wrong way of applying the face mask is a problem for throat
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग - फोटो : PTI
मास्क लगाने का भी है प्रोटोकॉल
डॉ. धीर के कहना है कि लोग छोटे साइज के मास्क लगा रहे हैं। उससे नाक ढकती है या मुंह ढकता है। दूसरी सबसे बड़ी बात है कि लोग बात करते वक्त मास्क हटा देते हैं। देखने में ये भी आ रहा कि एक मास्क लगा लिया और दिनभर लगाए हुए हैं। कम से कम दो मास्क ऐसे रखें, जिसे धोकर इस्तेमाल किया जा सके। कुछ ऐसे मास्क भी हैं, जिसमें एक बार धोने के बाद रेशे निकलने लगते हैं। ये रेशे एलर्जी का कारण भी होते हैं। लोगों को मास्क लगाने के प्रोटोकॉल को भी ध्यान रखना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed