{"_id":"5ef2e8ba8ebc3e431836d021","slug":"india-pakistan-border-close-due-to-lockdown-pakistani-girl-appeal-to-pm-modi-for-marriage-with-indian-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक युवती बोली- मोदी जी! बॉर्डर खोल दीजिए, शादी करनी है मुझे, लोग अब ताने मारने लगे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक युवती बोली- मोदी जी! बॉर्डर खोल दीजिए, शादी करनी है मुझे, लोग अब ताने मारने लगे हैं
Thu, 25 Jun 2020 09:41 AM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
पाकिस्तानी युवती ने भारतीय युवक से शादी करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है। उसने बॉर्डर खोलने को कहा है, ताकि वह भारत आकर तय हुई शादी को मुकम्मल कर सके।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के प्रकोप ने जहां पूरे विश्व को प्रभावित किया है। वहीं भारत-पाकिस्तान के लोगों के बीच होने वाली शादियों पर भी रोक लगी हुई है। दो हिंदू परिवार लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान की समायला (35) जो यूहानाबाद लाहौर की रहने वाली हैं, ने बताया कि उनकी मंगनी कमल कल्याण पुत्र ओम प्रकाश मधूबन कालोनी, राज नगर जालंधर के साथ 2015 में हुई थी।
कनाडा में दो लाख विद्यार्थियों के सिर पर लटकी फीस की तलवार, पीएम मोदी को करनी चाहिए बात
कनाडा में दो लाख विद्यार्थियों के सिर पर लटकी फीस की तलवार, पीएम मोदी को करनी चाहिए बात
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
समायला ने बताया कि ओम प्रकाश रिश्ते में उसके मामा लगते हैं। उनके परिवार को उसके भाई की शादी पर लाहौर बुलाया गया था। लेकिन वह पाकिस्तान का वीजा न मिलने के कारण शादी में शमिल नहीं हो सके, लेकिन तब से दोनों परिवारों का आपस में मेलजोल बढ़ गया। उसकी और कमल कल्याण की आपस में बातचीत होती रहती थी। धीरे-धीरे वो एक-दूसरे से प्यार के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपने परिवार वालों के सामने शादी की बात रखी तो उन्होंने रिश्ता पक्का कर दिया। मार्च में इनका इरादा शादी करने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कमल के पिता ओम प्रकाश ने समायला के पूरे परिवार को भारत के वीजे के लिए स्पॉन्सरशिप दस्तावेज तैयार करवाकर दिए थे। इन्हें पाकिस्तान भेजा जाना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण नहीं भेजा जा सका। इस वजह से शादी भी नहीं हो पा रही है। क्योंकि यहां सभी शादी के बारे में जानते हैं, तो वे भी अब बातें करने लगे हैं। समायला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री से अपील की है कि वह पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायुक्त को निर्देश जारी करें कि जिन पाकिस्तानी हिंदू लड़कियों की शादी भारत में होने वाली है, उन्हें भारत का वीजा जारी किया जाए।
चंडीगढ़ में तैनात किए गए 'मिग', अटैक मोड में तैयार हो रहे वेस्टर्न कमांड के एयरफोर्स स्टेशन
चंडीगढ़ में तैनात किए गए 'मिग', अटैक मोड में तैयार हो रहे वेस्टर्न कमांड के एयरफोर्स स्टेशन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एक अन्य मामले में श्री हरगोबिंदपुर में रहने वाले एक युवक अमित का रिश्ता कराची की रहने वाली सुमन के साथ तय हो चुका है। अब वीजा लेकर अमित पुत्र रमेश वासी श्री हरगोबिंदपुर को अपने परिवार के साथ पाकिस्तान जाना है। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले लोगों की शादियां रुकी हुई हैं। दोनों देशों की जनता इस बात को लेकर काफी चिंतित है।