फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Take advantage of PGI's online appointment

Chandigarh News: पीजीआई के ऑनलाइन अपॉइंटमेंट का लाभ उठाएं

Sat, 16 Nov 2024 04:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Take advantage of PGI's online appointment
चंडीगढ़। पीजीआई के एडवांस आई सेंटर में मरीज को राहत देने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा का संचालन किया जा रहा है। लेकिन जानकारी के अभाव में महज एक चौथाई नए मरीज ऑनलाइन अपॉइंटमेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस साल अगस्त के अंत से यह सेवा शुरू हुई थी। नए मरीजों के पास ओपीडी के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने का विकल्प है। एक दिन पहले 200 मरीजों के लिए स्लॉट है। सेंटर के प्रमुख प्रोफेसर एस एस पांडव ने बताया कि मौजूदा समय में करीब 50 मरीज इस ऑनलाइन अपॉइंटमेंट का विकल्प चुन रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन अपॉइंटमेंट वाले मरीजों को प्राथमिकता दी जाती है। उन्हें किसी कतार में इंतजार नहीं करना पड़ता। उन्हें केवल मोबाइल पर प्री रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाने की जरूरत है और उसके अनुसार उन्हें ओपीडी कार्ड मिल जाता है। ऑनलाइन पंजीकृत मरीजों को तेजी से ट्रैक किया जाता है क्योंकि वे ओपीडी कार्ड प्राप्त करने के लिए किसी भी काउंटर पर जा सकते हैं और डॉक्टर भी उन्हें जल्दी देखते हैं। प्रोफेसर पांडव ने बताया कि उन्हें पंजीकरण के लिए सुबह 8 से 9 बजे के बीच का स्लॉट दिया जाता है जबकि सुबह 8:30 बजे से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू करते हैं। आई सेंटर में में प्रतिदिन लगभग 1,500 मरीज आते हैं, जिनमें से लगभग 400 नए मरीज होते हैं। कतारों में अनावश्यक प्रतीक्षा से बचने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट स्लॉट खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन

27 विभागों में सुविधा उपलब्ध
पीजीआई मरीजों को राहत देने के लिए मौजूदा समय में 52 में से 27 विभागाें में प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा दे रहा है। धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीज इसका लाभ उठा सकें और ओपीडी में पंजीकरण की कतार को कम किया जा सके। पीजीआई में 24 से ज्यादा विशेष क्लीनिक भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे कराएं पंजीकरण
ओपीडी में पंजीकरण के लिए पीजीआई की वेबसाइट पर पेशेंट केयर के विकल्प पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकता है। नए मरीज को अपनी पूरी जानकारी फीड करनी होगी जबकि पुराने मरीज को अपना सीआर नंबर दर्ज करने के बाद जनरेट ओटीपी बटन पर क्लिक करना होगा। यह ओटीपी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। यदि आपको ओटीपी प्राप्त नहीं होता है तो अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करने या सही करने के लिए पंजीकरण काउंटरों से संपर्क करें। सुबह 11 बजे के बाद प्री-रजिस्ट्रेशन के दिन आपको अपना सीआर नंबर एक अलग ऑनलाइन पंजीकरण काउंटर पर सुबह आठ बजे से 11 बजे (सोमवार से शुक्रवार) के बीच और चुने हुए दिन पर सुबह आठ बजे से साढ़े 10 बजे (शनिवार और राजपत्रित अवकाश) के बीच दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed