फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tagore Theatre, chandigarh event, sector 18, basant utsav

‘महफिल ए सूफियाना कव्वाली’ में निजामी ब्रदर्स ने बांधा समां

Tue, 31 Jan 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Jan 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Tagore Theatre, chandigarh event, sector 18, basant utsav
टैगौर में तीन दिवसीय बसंत उत्सव की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
टैगोर थिएटर में सोमवार से तीन दिवसीय बंसत उत्सव की शुरुआत हुई। इसका आयोजन चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश जाने माने कलाकार अपने ग्रुप के साथ परफार्मेंस दे रहे हैं।
विज्ञापन


पहले दिन नई दिल्ली के निजामी ब्रदर्स ‘महफिल ए सूफियाना कव्वाली’ पर प्रस्तुति दी। सूफियाना कव्वाली के उस्ताद माने जाने वाले और सिंकदराबाद घराने से ताल्लुक रखने वाले गुलाम साबिर निजामी और उनके भाई गुुलाम वारिस निजामी ने एक के बाद एक शानदार कव्वाली से समां बांध दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में निजामी बद्रर्स ने ‘प्यार किए जा, प्यार ही इबादत है, प्यार ही पूजा है’ जैसी कव्वाली की जानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद ‘आज बसंत मनाए सुहाग आज बसंत मनाए’ और ‘फूल रही सरसो सगरा बन’ पर खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसंत को देखते हुए टैगोर थिएटर में बसंत उत्सव की शुरुआत हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्टेज को भी बसंत के  रंग में सजाया गया था। स्टेज के आस-पास पीले रंग से सजाया गया। इसके साथ ही बसंत के दिनाें में उड़ाई जाने वाली पतंगाें को भी खासतौर पर स्टेज पर डिस्पले किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed