{"_id":"58a20cf54f1c1b1235d8535d","slug":"tagore-theatre-chandigarh-event-dughna-sector-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"थिएटर फेस्टिवल: ‘दूघां’ नाटक में दिखी सांपों की रक्षा के संघर्ष की दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थिएटर फेस्टिवल: ‘दूघां’ नाटक में दिखी सांपों की रक्षा के संघर्ष की दास्तां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Feb 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
सार्थक थिएटर ग्रुप जयपुर के कलाकारों ने किया मंचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैगोर थिएटर में चल रहे चार दिवसीय थिएटर फेस्टिवल में सोमवार को दूसरे दिन तारा प्रकाश द्वारा लिखित और साबिर खान द्वारा निर्देशित ‘दूघां’ नाटक का मंचन सार्थक थिएटर ग्रुप जयपुर के कलाकाराें की ओर से किया गया।
नाटक में दिखाया गया कि हम कई जातियों को नहीं मानते, लेकिन उनका भी एक अस्तित्व होता है। नाटक की कहानी में एक प्रजाति दिखाई गई है जो सांपों का खेल दिखाती है, सांप ही उनकी जिंदगी होते हैं। नाटक की कहानी में दूघां नाम की लड़की होती है जो सांपों को अपना भगवान मानती है। उनकी रक्षा के लिए संघर्ष करती है। अंत में वह नागाें के अस्तित्व की रक्षा करते-करते अपनी जान भी दे देती है।
स्टेज पर दूघां का रोल मेधा तिवारी, पिता का रोल संदीप, मां का रोल भावना धरवाल, गुरू का रोल कृष्ण पाल ने किया। इसके अलावा आरिफ खान, जतिंदर शर्मा, हरिंदर, सचिन, सिंकदर, पवन, निवेश, अजय, पायल अग्रवाल स्टेज पर विभिन्न रोल में रहे। नाटक में म्यूजिक भी शानदार रहा। नगाड़े पर रामदयाल, ढोलक पर आशुतोष शर्मा, हारमोनियम पर किरण कुमार ने शानदार प्रस्तुति दी।