फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tableaus and live presentation of Shiv Tandava attracted people.

Chandigarh News: झांकियों और शिव तांडव की जीवंत प्रस्तुति ने किया लोगों को आकर्षित

Sat, 04 Oct 2025 11:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tableaus and live presentation of Shiv Tandava attracted people.
चंडीगढ़। सेक्टर 29 स्थित श्री साईं से शनिवार को साईं बाबा की भव्य और विशाल पालकी शोभा एवं रथ यात्रा का आयोजन हुआ। यह रथयात्रा श्री साई बाबा के महासमाधि दिवस पर निकाली गई।
विज्ञापन

इसमें राजू राजस्थानी हिसार वालों ने अपनी टीम के साथ शिव लीलाएं प्रस्तुत कीं। शिवजी के गण के रूप धरे कलाकारों ने शिव तांडव किया। यह सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र रहा। इसके साथ ही राधा कृष्ण की झांकी भी साथ रही। इसमें बड़ी संख्या में वाहन भी साथ चल रहे थे। श्रद्धालु नृत्य करते चल रहे थे।
विज्ञापन

साई बाबा के रथ को आकर्षक तरीके से सजाया गया। उनकी चरण पादुकाओं को आकर्षक तरीके से रंग बिरंगे ताजे फूलों से सजे पालकी में विराजमान कराया गया। पालकी को श्रद्धालु अपने कंधे पर लेकर चल रहे थे। पालकी यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमेश कालिया ने बताया कि बाबा की मध्याह्न आरती के बाद पालकी शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई जो सेक्टर 30, 20, 21, 22, अरोमा लाइट प्वाइंट से सेक्टर 35, 34, 33 व 32 के लाइट पॉइंट से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपूर्ण हुई। सेक्टर 33 स्थित टैरेस गार्डन के सामने बाबा की धूप आरती हुई व उसके बाद साढ़े छह बजे बाबा को भोग अर्पण करने के बाद चाय प्रसाद का लंगर हुआ। मंदिर में पालकी शोभा एवं रथ यात्रा के विश्राम लेने के बाद अटूट भंडारा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed