फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Symbolic hunger strike of doctors started in PGI

Chandigarh News: पीजीआई में डाॅक्टरों की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू

Wed, 04 Jun 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Symbolic hunger strike of doctors started in PGI
पीजीआई में डाॅक्टरों की हड़ताल शुरू।
चंडीगढ़। पीजीआई के संकाय ने दिल्ली एम्स संकाय के साथ मिलकर शांतिपूर्ण काली पट्टी बांधकर और सांकेतिक भूख हड़ताल कर विरोध जताया। उन्होंने योग्य व्यक्तियों को बारी-बारी से नेतृत्व देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

यह जवाबदेही, समानता और गतिशीलता को बढ़ावा देगा। 2023 में स्वास्थ्य मंत्रालय ने वादा किया था कि दोनों संस्थानों में जून 2024 तक यह व्यवस्था लागू हो जाएगी, लेकिन एक साल हो गया, मंत्रालय ने कोई व्यवस्था नहीं की। इससे डॉक्टरों में नाराजगी है। मंत्रालय की चुप्पी के विरोध में फैकल्टी ने काली पट्टी बांधकर विरोध शुरू किया है।
विज्ञापन

हर मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक फैकल्टी सदस्य खाली थाली लेकर भार्गव ऑडिटोरियम के पास जुटेंगे। फैकल्टी का कहना है कि वह पारदर्शिता, लोकतंत्र और बेहतर प्रशासन के लिए खड़े हैं। पीजीआई फैकल्टी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट प्रो. धीरज खुराना और जनरल सेक्रेटरी डॉ. पीवीएम लक्ष्मी ने इसकी पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed