{"_id":"59637a694f1c1bb9428b471e","slug":"syl-issue-punjab-haryana-border-remained-completely-sealed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूरी तरह सील रहा पंजाब-हरियाणा बार्डर, 6 घंटे तक नहीं घुसे पंजाब के वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी तरह सील रहा पंजाब-हरियाणा बार्डर, 6 घंटे तक नहीं घुसे पंजाब के वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा(पंजाब)
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Shambu Barrier, Rajpura Punjab
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के पानी पर हक को लेकर पंजाब-हरियाणा के बीच लंबे समय से जारी विवाद के बीच सोमवार को इस मुद्दे पर तनातनी और बढ़ गई।
एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का हक जताते हुए इनेलो नेताओं और वर्करों ने चेतावनी के तहत पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोक दिया। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए शम्भू बैरियर पर करीब छह घंटे तक यातायात बाधित रखा। सुरक्षा के लिहाज से शम्भू बैरियर छावनी में तब्दील रहा। पंजाब-हरियाणा का सीमावर्ती क्षेत्र पूरी तरह सील रहा दिया गया था। आखिरकार दिन में तीन बजे के बाद हाईवे पर यातायात बहाल हुआ और पंजाब की ओर से आने वाले वाहन दिल्ली की ओर आगे बढ़ सके।
शम्भू बैरियर पर दोनों राज्यों की पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल व आरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई थी। इनेलो नेताओं ने पहले से ही यहां प्रदर्शन के तहत पंजाब से आने वाले वाहनों को हरियाणा में न घुसने देने की चेतावनी दी थी। इसी वजह से सीमा पर बैरिकेडिंग की गई थी। एहतियात के तौर पर यहां दंगा नियत्रंण वज्र वाहन और एंबुलेंस तथा डाक्टरों की टीम भी मौजूद रही। इतना ही नहीं एसएसपी पटियाला एस. भुपति, डीसी पटियाला अमित कुमार, एसपीडी हरविन्द्र सिंह विर्क, डीएसपी डी सुखविन्द्र सिंह चौहान, एसडीएम राजपुरा विजय कुमार, डीएसपी राजपुरा कृष्ण कुमार पांथे ने भी शम्भू बैरियर पर मोर्चा संभालते रखा।

शम्भू बैरियर पर दुष्यंत चौटाला ने किया प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व
Shambu Barrier, Rajpura Punjab
शम्भू बैरियर पर दुष्यंत चौटाला ने किया प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व
शम्भू बैरियर पर इनेलो के प्रदर्शन के कारण सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक यातायात बाधित रहा। यहां प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने किया। पार्टी के वर्कर दोनों राज्यों की सीमा से करीब सौ मीटर की दूरी पर ट्रैक्टर ट्रालियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ खड़ा कर मार्ग जाम कर दिया था।
प्रदर्शन में जसविन्द्र सिंह व रामपाल माजरा भी शामिल थे। यहां महिंद्रगढ़, रिवाड़ी, हिसार, कैथल, पलवल, मेवात से पहुंचे करीब 500 पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का दावा ठोका।
सुनसान रहा टोल प्लाजा
नेशनल हाईवे पर गांव बपरौर के पास बना टोल प्लाजा सोमवार को करीब छह घंटे तक सूना रहा। रोजाना करीब 25 से तीस हजार वाहन पंजाब से दिल्ली की ओर इसी रूट से आगे बढ़ते हैं। इस बीच इस टोल प्लाजा के जरिये वाहन स्वामियों से करोड़ों रुपये की वसूली की जाती है। सोमवार को इनेलो के प्रदर्शन के मद्देनजर इस टोल प्लाजा की भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

हम पानी भीख में नहीं मांग रहे : दुष्यंत
Shambu Barrier, Rajpura Punjab
हम पानी भीख में नहीं मांग रहे : दुष्यंत
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंजाब के पानी पर हरियाणा का भी हक है। हम पानी भीख में नहीं मांग रहे। हरियाणा के किसानों की स्थिति इस वक्त बेहद खराब है। 80 प्रतिशत जनता जल संकट से प्रभावित है।
अगर हमें एसवाईएल का पानी नहीं मिला तो किसानों की स्थिति बद से बदतर हो जाएगी। चौटाला ने कहा कि हमारी मंशा उपद्रव या अशांति नहीं है। बल्कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद करना चाहते हैं। पंजाब के लोगों को यह बताना चाहते हैं कि हमारे 6 घंटे के प्रदर्शन से आपको परेशान होना पड़ रहा है, लेकिन हम पिछले 40 वर्षों से यह परेशानी सहन कर रहे हैं।