फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SYL Hearing in Supreme court, cm khattar meet Nitin Gadkari

एसवाईएल मामले की सुनवाई आज, दिल्ली में गडकरी से मिले सीएम खट्टर

Thu, 07 Sep 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Sep 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
SYL Hearing in Supreme court, cm khattar meet Nitin Gadkari
CM Meet
सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले हरियाणा सरकार फिर से केंद्र सरकार की शरण पहुंच गई है। सात सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में आगामी सुनवाई होनी है। इससे पूर्व हरियाणा सरकार ने अपना पक्ष केंद्र सरकार के समक्ष रखा है। उल्लेखनीय है कि एसवाईएल मसले पर सुप्रीम कोर्ट हरियाणा के हक में फैसला दे चुका है, लेकिन पंजाब ने इस फैसले के तहत अभी तक आगामी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


इसी के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से मुलाकात करने वालों में केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा, भिवानी से सांसद धर्मवीर सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा अनुशासन समिति के सदस्य प्रो. गणेशी लाल, हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी और केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के सचिव डॉ. अमरजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

SYL Hearing in Supreme court, cm khattar meet Nitin Gadkari
सीएम मनोहर लाल ने बताया कि एसवाईएल के संदर्भ में वीरवार को सर्वोच्च न्यायालय में होने वाली सुनवाई के दृष्टिगत केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय  नितिन गडकरी से मुलाकात कर हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश का पक्ष रखा है।

उन्होंने बताया कि गडकरी ने इस संदर्भ में पूरी तरह से हरियाणा के हितों की रक्षा का विश्वास दिलाया है। सीएम ने कहा कि पहले सतलुज-यमुना लिंक नहर के निर्माण का विषय है। एसवाईएल नहर का निर्माण हो जाए तो पानी से संबंधित विषय का निपटान परस्पर बातचीत से कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को साथ लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। सभी दलों की सर्वदलीय बैठक हो चुकी है, राष्ट्रपति से भी मुलाकात की है और केंद्रीय गृह मंत्री के समख भी अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed