{"_id":"425e52892eea77bc7417defd9f6df0c2","slug":"swine-flu-patient-found-at-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान बढ़ने के साथ स्वाइन फ्लू के केसों में बढ़ोतरी हो रही है। चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू का तीसरा केस सामने आया है। सेक्टर-15 निवासी महिला में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण मिलने पर उसे चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि महिला पूरी तरह ठीक है और उसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि पीजीआई में मरीज आने से और लोग भी इसके संपर्क में आ रहे हैं। स्वाइन फ्लू का खतरा मार्च के शुरुआती हफ्ते तक रहने वाला है। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
अब तक 21 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भरे जा चुके हैं। वहीं पड़ोसी राज्यों में लगातार स्वाइन फ्लू के केस बढ़ रहे हैं। पंजाब में 24 और हरियाणा में चार लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
एक लाख चार हजार 476 लोगों की जांच
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों पर नजर रखने के लिए सर्विलांस सिस्टम लगाया गया है। इस समय हाउस टू हाउस सर्वे चल रहा है। अब तक एक लाख चार हजार 476 घरों की जांच हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि सर्विलांस सिस्टम के तहत वर्कर लोगों के घर जा रहे हैं और उनकी डिटेल हासिल कर रहे हैं, जिनमें भी स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण नजर आते हैं, उन्हें चेकअप करवाने की सलाह दी जाती है।
हेल्पलाइन पर कर सकते हैं संपर्क
यदि आप स्वाइन फ्लू के बारे में कोई जानकारी लेना चाहते हैं तो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का हेल्पलाइन नंबर 9779558282 है। इस पर स्वाइन फ्लू से संबंधित कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन नंबर पर पंजाब व हिमाचल तक के जिलों में रहने वाले लोगों के कॉल आ रहे हैं।