{"_id":"61a143dfbb939e3cb517e531","slug":"swachh-bharat-abhiyan-82-challaned-for-not-segregating-garbage-chandigarh-news-pkl434251991","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत अभियान, कचरा अलग-अलग न करने पर 82 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत अभियान, कचरा अलग-अलग न करने पर 82 का चालान
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वच्छ भारत अभियान में पिछड़ने के बाद निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा सख्त हो गईं हैं। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग न देने पर नगर निगम ने शुक्रवार को 82 लोगों का चालान काट दिया। उन्होंने कर्मचारियों को भी अपने क्षेत्र में ईमानदारी से काम करने का आदेश जारी कर दिया है।
स्वच्छ भारत अभियान में 66वें स्थान पर पिछड़ने के बाद प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने निगम आयुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान निर्णय हुआ था कि अगले वर्ष के अभियान के लिए सख्ती रखी जाएगी। कर्मचारी ईमानदारी से क्षेत्र में रहें और लोगों की पूरी सहभागिता रहे। लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। इसी के तहत वीरवार को आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों की स्थित जानने के लिए औचक निरीक्षण किया, जिसमें अनुपस्थित मिलने वाले 82 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।
शुक्त्रस्वार को भी निगम में समय से पहुंचे लोग
सफाई कर्मचारियों के औचक निरीक्षण की खबर जब निगमकर्मियों तक पहुंची तो एक अफवाह भी फैल गई को शुक्रवार को आयुक्त निगम के अंदर आने वाले कर्मचारियों का भी निरीक्षण करेंगी। इस डर से कर्मचारी समय से आधे घंटे पहले पहुंच गए। बीच मे कर्मचारी मनमाने तरीके से 11 बजे आते थे। इस बीच आयुक्त ने सुरक्षाकर्मी को 9 बजे तक प्रवेश करने वालों को ही रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करने को कहा। इसके बाद आने वालों का अलग से नाम लिखकर दें। इस पर कर्मचारियों की हालत खराब हो गई। हालांकि आयुक्त ने तब सभी को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
चार सोसायटी को पहले ही जारी हो चुका है नोटिस
वीरवार को चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ठोस कचरा अपने स्तर पर निस्तारित नहीं करने पर 4 सोसायटी को नोटिस जारी किया था। इसमें सेक्टर- 50 की बीएसएनएल सोसायटी, सेक्टर- 50 प्रोग्रेसिव सोसायटी, सेक्टर- 49 की पुष्पक सोसायटी और सेक्टर 48 की केंद्रीय विहार सोसायटी शामिल हैं। इन सोसायटी ने 7 दिन के अंदर ठोस कचरे का निस्तारित नहीं किया और सूखा-गीला कचरा अलग-अलग नहीं किया तो इनके सामने लाल रंग का ‘नॉन-कॉम्पलायंस सोसाइटी’ बोर्ड लगाने की प्रशासक के सलाहकार ने आदेश जारी किए हैं।