{"_id":"644e0bc96732b27f7e0b9103","slug":"suspicious-persons-seen-in-bamiyal-sector-adjacent-to-india-pakistan-border-in-punjab-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पठानकोट में दिखे तीन संदिग्ध, बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पठानकोट में दिखे तीन संदिग्ध, बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन किया शुरू
Sun, 30 Apr 2023 09:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 30 Apr 2023 09:27 PM IST
सार
बमियाल चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि बीएसएफ की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस पार्टी और बीएसएफ ने संयुक्त तौर पर सीमांत क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
पुलिस और बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में रविवार सुबह दो-तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया। जिसके बाद बीएसएफ की ओर से फायरिंग भी की गई। हालांकि उसके बाद किसी तरह की कोई भी हरकत सीमा सुरक्षा बल के जवानों को नजर नहीं आई। इसके बावजूद पठानकोट पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों नेसीमांत गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ludhiana News: लुधियाना में दुकान से गैस लीक, 11 लोगों की मौत, NDRF ने संभाला मोर्चा, ड्रोन से भी जांच
विज्ञापन
बताया जा रहा है शनिवार-रविवार रात तीन बजे पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर दो से तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए। जिसके बाद बीएसएफ ने चार राउंड फायर किए। उसके बाद हरकत बंद हो गई। बमियाल चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि बीएसएफ की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस पार्टी और बीएसएफ ने संयुक्त तौर पर सीमांत क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि सर्च के दौरान किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि एहतियात तौर पर सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
फिरोजपुर: सरहद पर गेहूं के खेत में मिली एक किलो हेरोइन
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सरहद से एक किलो हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन पाक तस्करों ने भारतीय क्षेत्र के गेहूं के खेत में छिपाकर रखी थी। यह घटना रविवार सीमांत गांव किल्चे के नजदीक की है। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक जवान गश्त कर रहे थे। उन्होंने गांव किल्चे में गेहूं के खेत में एक पैकेट पड़ा देखा। जब पैकेट खोला गया तो उसके अंदर हेरोइन थी। इसका वजन एक किलोग्राम के करीब है।