फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gas Leak in Ludhiana Factory Rescue Operation Underway Know Deaths Report

Ludhiana News: लुधियाना में गैस लीक से 11 लोगों की मौत, NDRF ने संभाला मोर्चा, ड्रोन से भी जांच

Sun, 30 Apr 2023 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 12:48 PM IST
सार

Ludhiana Gas Leak Today: पंजाब के लुधियाना में दर्दनाक हादसा हुआ। जिले के ग्यासपुरा क्षेत्र में जहरीली गैस लीक होने से चार बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। 11 लोग अब भी बेसुध हालत में हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया है।

विज्ञापन
Gas Leak in Ludhiana Factory Rescue Operation Underway Know Deaths Report
गोयल करियाना स्टोर, जहां से गैस लीक हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के लुधियाना जिले की घनी आबादी वाले ग्यासपुरा इलाके में रविवार को जहरीली गैस की चपेट में आने से दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। लुधियाना के 33 फुटा रोड पर स्थित रिहायशी क्षेत्र में हादसे के बाद देर शाम तक गैस का रिसाव जारी रहा। डीसी सुरभि मलिक ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सीवरेज लाइन में इंडस्ट्रियल केमिकल डाला गया। इससे हाइड्रोजन सल्फाइड गैस उत्पन्न हुई, जो हादसे का कारण बनी। देर शाम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना के बाद प्रभावित इलाके को एनडीआरएफ की टीमों ने खाली करवा लिया। 300 मीटर के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में देर शाम तक जुटी रहीं। जहरीली गैस का रिसाव इलाके में स्थित गोयल किराना के नजदीक बनी सीवरेज लाइन से हुआ। हादसे की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया गया है। वहीं, सरकार ने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख और प्रभावितों को 50-50 हजार रुपये देने का एलान किया है।
विज्ञापन


घटना का पता रविवार सुबह सात बजे तब चला जब गोयल किराना स्टोर पर दूध लेने आए कुछ लोग बेहोश होने लगे। देखते ही देखते वहां दुकानदार सौरव गोयल को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद शोर मचा तो उनका भाई गौरव गोयल और परिवार के अन्य लोग भी नीचे आ गए। जैसे-जैसे सभी नीचे आए, बेहोश होते गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में गोयल के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। वहीं, दुकान के सामने रहने वाले डॉक्टर कविलाश का पूरा परिवार खत्म हो गया। परिवार में कविलाश, उनकी पत्नी और तीन बच्चे थे। एक की पहचान अमित गुप्ता के रूप में हुई है। अमित गोयल परिवार का नजदीकी बताया जा रहा है। सभी पीड़ित मूलरूप से उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे और काम के सिलसिले में लुधियाना में ही रह रहे थे। जो लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं, वे अभी तक बेसुध हैं और बात करने की स्थिति में नहीं है। बचाव के लिए पहुंचे दो पुलिस कर्मचारी भी बेहोश हो गए। एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य कर लोगों को निकाला। डीजीपी गौरव यादव ने भी प्रभावित इलाके का दौरा किया। पुलिस ने ड्रोन की मदद से पूरे इलाके की तलाशी ली।  खासकर छतों पर निगरानी की गई। दरअसल, आशंका थी कि कहीं कोई प्रभावित व्यक्ति छत में तो नहीं है।
 
एनडीआरएफ की टीम ने मैनहोल के भरे सैंपल
गैस चढ़ने से लोगों के गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस का अमला वहां पहुंच गया। पुलिस ने तुरंत एरिया को खाली कराया और जो लोग आगे थे... उन्हें मुंह ढकने की सलाह दी। पुलिस ने उक्त पूरा एरिया सील कर दिया और किसी भी आम व्यक्ति को आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। 



एनडीआरएफ के मुलाजिम पूरी किट पहन कर और ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर आगे बढ़े। जहां-जहां उन्हें आशंका थी वहां जांच की। पहले टीम गोयल कोल्ड ड्रिंक स्टोर पर पहुंची। इसके बाद आरती क्लीनिक पर भी जांच की गई। सीवरेज के पास भी एनडीआरएफ की टीम पहुंची। कुछ समय बाद बठिंडा से भी एनडीआरएफ की टीम और उनके एक्सपर्ट वहां बुलाया गया। जिन्होंने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ मिलकर जांच को आगे बढ़ाया। इसी तरह नगर निगम ने भी अपनी पूरी टीम को सीवरेज में उतारा। इस दौरान उनके मुलाजिम भी पूरी किट पहन कर और ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ पूरी तैयारी कर सीवरेज में उतरे ताकि कोई नुकसान न हो। बाद में एनडीआरएफ की टीम ने मैनहोल के सैंपल भरे।

इनकी गई जान
डॉ. कविलाश (40), उनकी पत्नी वर्षा (35), बेटी कल्पना (16), बेटा अभय (12), आर्यन नारायण (10), गोयल किराना स्टोर चलाने वाले सौरव गोयल (35), उनकी पत्नी प्रीति ( 31), मां कमलेश गोयल (50), नवनीत कुमार (39) उनकी पत्नी नीतू देवी (39) और एक अज्ञात है।

अमित शाह ने जताया दुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य में लगी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भगवंत मान ने घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए कहा कि हर संभव मदद की जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना बहुत दर्दनाक है। पुलिस, जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद की जा रही है।

सीवेरज में धमाका, टूटा मिला मैनहोल
अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि इलाके में एक टूटा हुआ मैनहोल मिला है और उसमें से तेज गंध आ रही थी। यह भी बताया गया कि सीवरेज में धमाका भी हुआ था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed