फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suspicious death of married woman, in-laws accused of murder, case registered

Chandigarh News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप, केस दर्ज

Thu, 08 Aug 2024 10:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of married woman, in-laws accused of murder, case registered
चंडीगढ़। पंजाब के नाभा निवासी विवाहिता गुरजीत कौर की बीती 31 जुलाई को सेक्टर-24 में स्थित ससुराल में मौत हो गई। ससुरालियों के विवाहिता के पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कही, जबकि मायके पक्ष ने बेटी की उसके पति व सास-ससुर द्वारा हत्या करने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद से ससुराल वाले मृतका की छह महीने की बच्ची को लेकर घर से फरार हैं। मामले में एसएसपी को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर सेक्टर-11 थाने में ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के संबंध में नाभा निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी गुरजीत कौर की शादी 4 सितंबर 2022 को चंडीगढ़ के सेक्टर 24-सी निवासी गुरविंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी में 15 लाख रुपये खर्च आया था। शादी के बाद उनकी बेटी के पास एक लड़की हुई, जो मौजूदा समय में करीब छह महीने की है। दामाद गुरविंद्र, उसके पिता जसबीर सिंह व माता अमरजीत कौर शादी के कुछ दिन बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। मामले को लेकर कई बार पंजायतें भी हुईं।
विज्ञापन

इस बीच बीती 31 जुलाई को मायके पक्ष के पास उनकी बेटी के ससुराल पक्ष वालों ने फोन किया कि उनकी बेटी गुरजीत कौर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाते ही मायके पक्ष के काफी लोग सेक्टर-24 में बेटी के ससुराल पहुंचे लेकिन उन्हें वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद वह सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचे तो बेटी के गले पर व शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। परिजनों ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए गए कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती है, ससुरालवालों ने उसका गला घोंटकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और उसका संस्कार मायके पक्ष में नाभा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरोप है कि ससुराल वाले गुरजीत की छह महीने की बेटी को भी बिना बताए कहीं लेकर चले गए हैं। उनके घर पर घटना के बाद से ही ताला लगा हुआ है। मामले में मृतका के परिजन सेक्टर-24 चौकी में चक्कर काटते रहे और पुलिस उन्हें टालती रही। इसी कारण पीड़ित पक्ष एसएसपी के सामने पेश हुआ और रोते-बिलखते पूरे मामले से अवगत करवाया, जिसके आधार पर पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस ने बयानों के आधार पर अब सेक्टर-11 थाने में मृतका के पति सहित सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article