{"_id":"5e6e45f48ebc3ea817602747","slug":"suspicious-case-of-corona-virus-found-in-punjab-s-tarn-taran","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहरीन से लौटी महिला मिली कोरोना की संदिग्ध, बस के जरिए दिल्ली से पहुंची तरनतारन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहरीन से लौटी महिला मिली कोरोना की संदिग्ध, बस के जरिए दिल्ली से पहुंची तरनतारन
Sun, 15 Mar 2020 08:46 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 15 Mar 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरनतारन जिले के सीमावर्ती क्षेत्र भीखीविंड में एक महिला में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। यह महिला बहरीन से लौटी है। सूत्रों के अनुसार महिला के पति में भी सेहत विभाग को कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं। सेहत विभाग की टीम ने संदिग्ध महिला के कुछ सैंपल ले लिए हैं।
विज्ञापन
फरवरी के अंतिम सप्ताह में भीखीविंड से एक महिला दो वर्ष के वर्क परमिट पर बहरीन में मेडिकल लैब में काम करने के लिए गई थी। वहां पर उसे बुखार, सर्दी, जुकाम की शिकायत के साथ सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई। इसके चलते बहरीन के लैब प्रबंधकों ने उसे भारत भेज दिया। 12 मार्च को यह महिला हवाई यात्रा कर बहरीन से दिल्ली पहुंची। इसके बाद ट्रेन के माध्यम से अमृतसर और फिर बस से भीखीविंड आ गई।
विज्ञापन
विदेश से लौटी इस महिला के बीमार होने की सूचना शनिवार को सेहत विभाग के पास पहुंची। इस पर कार्रवाई करते हुए सरकारी अस्पताल सुर सिंह के मेडिकल अधिकारी डॉक्टर गुरसेवक सिंह ने टीम के साथ रविवार को उक्त महिला के घर में पहुंचकर उसके टेस्ट कर सैंपल लिए। डॉक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि उक्त महिला और उसके पति को कोरोना है या नहीं इसकी पुष्टि सेहत विभाग की ओर से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।
विज्ञापन