फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suspected object hit in a village of Abohar adjoin with Pakistan border

बॉर्डर से सटे गांव में छत तोड़ घर में गिरी रॉकेटनुमा वस्तु, ग्रामीणों में दहशत, सेना-बीएसएफ पहुंची

Mon, 11 Mar 2019 05:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Mar 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Suspected object hit in a village of Abohar adjoin with Pakistan border
अबोहर में एक घर में गिरी रॉकेटनुमा वस्तु - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के एक गांव में रॉकेटनुमा वस्तु गिरने से दशहत का माहौल है। रॉकेटनुमा यह वस्तु एक मकान की छत को भेदते हुए सीधे अंदर जा घुसी। घटना अबोहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर पाकिस्तान की सीमा से करीब 15 किमी. की दूरी पर बसे गांव कल्लरखेड़ा का है। रविवार रात को जैसे ही रॉकेटनुमा वस्तु गिरी पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


रात करीब 8 बजे हरदेव सिंह के कमरे की छत को चीरती हुई रॉकेटनुमा वस्तु अंदर रखे ट्रंक में घुस गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आस-पास के घरों को खाली करवाकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। हरदेव सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे आसमान से कोई चीज काफी तेजी से कमरे की छत को तोड़ती हुई अंदर रखे ट्रंक में आ गिरी। 

विज्ञापन

Suspected object hit in a village of Abohar adjoin with Pakistan border
जांच में जुटे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

कमरे में मिट्टी का गुबार फैल गया। सभी लोग घबराकर घर से बाहर आ गए और पड़ोसियों के माध्यम से मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कल्लरखेड़ा चौकी प्रभारी एएसआई रविंदर सिंह व खुईयां सरवर थाना प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया।

इसके बाद एसडीएम पूनम सिंह और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आस-पास के क्षेत्र को खाली करवा दिया गया। वहीं मीडिया सहित गुप्तचर विभाग के अधिकारियों को भी घटनास्थल से बहुत ही दूर रोक दिया गया था। सोमवार सुबह होते ही बीएसएफ के अधिकारी और आर्मी का बम निरोधक दस्ता हरदेव सिंह के घर पहुंचा और जिस ट्रंक में उक्त वस्तु गिरी थी, उसे ट्रंक सहित उठाकर दूर खेतों में ले गए। 

मौके पर मौजूद एसडीएम पूनम सिंह ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। 

सेना के कर्नल विक्रमजीत सिंह बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ता रॉकेटनुमा चीज को आबादी से दूर खेत में ले गया। इसके बाद खेत में गहरा गड्ढा खोदा गया। दस्ते ने रॉकेटनुमा चीज को गड्ढे में डालकर निष्क्रिय कर दिया। सेना और पुलिस के अधिकारी कोई भी जानकारी देने के बजाए चुप्पी साधे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed