फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suspected foreign corona patient Run away from PGI

पीजीआई से भाग निकला कोरोना का संदिग्ध विदेशी मरीज, मचा हड़कंप

Mon, 16 Mar 2020 02:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Suspected foreign corona patient Run away from PGI
चंडीगढ़। अमेरिका से भारत घूमने आए एक पर्यटक को फ्लू की शिकायत पर रविवार को पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया लेकिन दोपहर में वह बिना बताए अचानक गायब हो गया। कोरोना के संदिग्ध विदेशी मरीज के इस तरह से गायब होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पूरा स्वास्थ्य विभाग का अमला सक्रिय हो गया और चंडीगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट ने ट्रेस कर संदिग्ध मरीज को पकड़कर सेक्टर-16 स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ हेल्थ विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका से 19 फरवरी को एक पुरुष भारत घूमने आया था। सबसे पहले पर्यटक दिल्ली पहुंचा। वहां से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल की यात्रा करने के बाद चंडीगढ़ पहुंचा। रविवार को फ्लू होने के कारण पर्यटक इलाज के लिए पीजीआई पहुंचा। जहां जांच के बाद पर्यटक को डॉक्टरों ने इमरजेंसी विभाग में भर्ती कर लिया लेकिन थोड़ी देर बाद पर्यटक अपने बेड से गायब मिला। इससे डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने इसकी सूचना तत्काल यूटी हेल्थ विभाग को दी। हेल्थ विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हुई और मरीज की तलाश में जुट गई। काफी देर तक ट्रेस करने के बाद पर्यटक को खोज लिया गया और पीजीआई लाकर उसकी काउंसलिंग की गई। वहां से एंबुलेंस से उसे सेक्टर 16 स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव
जीरकपुर निवासी एक महिला को शनिवार को कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के रूप में जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं जीएमसीएच-32 में भर्ती मरीज की रिपोर्ट भी रविवार को निगेटिव आई है। युवक सऊदी अरब से लौटा है। जानकारी के अनुसार, शहर में अब तक कोरोना वायरस के आए संदिग्ध मरीजों में से 15 चंडीगढ़ के रहने वाले है। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शनिवार देर रात जीरकपुर की निवासी महिला को को जीएमएसएच-16 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। महिला दुबई से वापस आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed