फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Suspected box found on jalandhar pathankot railway track

रेलवे ट्रैक पर मिला संदिग्ध बॉक्स, झेलम एक्सप्रेस को रोका गया

Mon, 10 Oct 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुकेरियां (होशियारपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुकेरियां (होशियारपुर) Updated Mon, 10 Oct 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Suspected box found on jalandhar pathankot railway track
रेल ट्रैक पर मिला संदिग्ध बॉक्स - फोटो : अमर उजाला
जालंधर-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर एक ऑलिव ग्रीन कलर का (आर्मी के रंग का) संदिग्ध बॉक्स मिलने से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही झेलम एक्सप्रेस को उच्ची बस्सी स्टेशन पर रोक दिया गया। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की और बक्से को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पाया गया कि बॉक्स सेना के किसी साजोसामान से जुड़ी साधारण बैटरी थी। इसके बाद झेलम एक्सप्रेस को रवाना कर दिया गया। जीआरपी ने बक्से को कब्जे में लेकर सेना को इस बारे में सूचित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक रेलवे कर्मी मुकेरियां के पास ट्रैक चेक कर रहे थे। गांव पुआर के पास ट्रैक के बीचों-बीच आर्मी रंग का एक बक्सा पड़ा दिखा। उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया गया। 
विज्ञापन

Suspected box found on jalandhar pathankot railway track
रेल ट्रैक पर मिला संदिग्ध बॉक्स - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने पुणे से जम्मू तवी को जाने वाली ट्रेन संख्या 1077 झेलम एक्सप्रेस को उच्ची बस्सी स्टेशन पर ही रोक दिया। ट्रेन करीब 20 मिनट तक वहीं खड़ी रही। बक्से को जांच के बाद जीआरपी ने वहां से हटाया और झेलम को रवाना करवाया। 

जीआरपी के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह और आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि बक्सानुमा वस्तु पर दो तरफ बैटरी की तरह टर्मिनल लगे हुए थे और उस पर सेना का लेबल लगा था। जांच से पता चला कि वह सेना के किसी उपकरण में इस्तेमाल की जाने वाली सामान्य बैटरी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी सैनिक गाड़ी की मूवमेंट के समय यह गिर गई होगी। मामले की सूचना संबंधित उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed