फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sushil Gupta said Women and girls are not safe in the state

प्रदेश में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा राम भरोसे : आप

Thu, 02 Nov 2023 12:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sushil Gupta said Women and girls are not safe in the state
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुशील गुप्ता ने जींद में छात्राओं की घटना को लेकर सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरे देश में नीचे से पहले नंबर पर हैं। उन्होंने कहा कि जींद के एक गांव के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल लगातार छात्राओं की प्रताड़ना कर रहा था, शिक्षा के मंदिर में ये सब बहुत ही शर्मनाक है। छात्राओं ने ही हिम्मत कर मामले की शिकायत की। इससे पहले भी उस प्रिंसिपल ने पहले वाले स्कूलों में भी प्रदेश की बेटियों का शोषण करने का काम किया है। मगर हरियाणा सरकार सुनने वाली कहां। सरकार ने तो यौन शोषण के आरोपी को मंत्री बना रखा है और पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। हरियाणा में छात्राओं और महिलाओं को न्याय नहीं मिलता है। इससे पहले भी पानीपत की सामूहिक रेप की घटना ने भी पूरे प्रदेश और देश को झकझोर कर रख दिया था। प्रदेश में आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं। वहीं, महिलाएं घरों से भी बाहर नहीं निकलने से भी डरती हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में प्रदेश की बेटियां दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। प्रदेश की महिला पहलवानों को एफआईआर लिखवाने के लिए जंतर-मंतर पर बैठना पड़ा था। मुख्यमंत्री चिर निद्रा में सोए हुए हैं। उन्होंने जींद में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर न्याय दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed