फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Surya Grahan 2020: Solar Eclipse started In Chandigarh

Solar Eclipse 2020: सदी का दूसरा सबसे दुर्लभ सूर्य ग्रहण शुरू, चंडीगढ़ में ऐसा दिखा नजारा

Sun, 21 Jun 2020 10:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Jun 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2020: Solar Eclipse started In Chandigarh
Solar Eclipse 2020

साल का पहला सूर्य ग्रहण शुरु हो चुका है। चंडीगढ़ और अमृतसर में यह दुर्लभ नजारा भी लोगों को दिखने लगा है। चंडीगढ़ से सूर्य ग्रहण की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। पंजाब विश्वविद्यालय ने चंडीगढ़ में सूर्य ग्रहण की पहली तस्वीर जारी की है। यह ग्रहण दोपहर तीन बजकर चार मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण वलयाकार में दिखाई देगा। 

विज्ञापन


कई मायनों में अनूठा है आज का सूर्य ग्रहण
आज का सूर्य ग्रहण कई मायनों में बेहद अनूठा है। आर्यभट्ट प्रेक्षण एवं शोध संस्थान के अनुसार यह ग्रहण वलय रुप में उत्तर भारत में सिर्फ 21 किमी चौड़ी एक पट्टी में ही नजर आएगा। अन्य जगहों पर यह आंशिक ग्रहण की तरह ही दिखेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वलय की अधिकतम अवधि मात्र 38 सेकंड रहेगी। इस सदी के बीते 20 वर्षों में भारत से 5 सूर्यग्रहण जो 2005, 2006, 2009, 2010, 2019 में नजर आए। जो बात इस ग्रहण को बेहद दुर्लभ बनाती है वह यह है कि इसके बाद भारत से इस शताब्दी में सिर्फ तीन सूर्यग्रहण और दिखाई देंगे वे भी लंबे अंतरालों के बाद। 

ग्रहण सीधे न देखें, आंख को हो सकता नुकसान

Surya Grahan 2020: Solar Eclipse started In Chandigarh
चंडीगढ़ में ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण।

खगोल शास्त्रियों का कहना है कि इसे कोई भी देखने की कोशिश न करें। नहीं तो आंखों की रोशनी चली जाएगी। टीवी या अखबारों में आनी वाली फोटो को ही देखें। पीयू के खगोलशास्त्री प्रो. संदीप सहजपाल ने बताया कि सूरज व पृथ्वी के मध्य जब चंद्रमा आ जाता है तो सूर्यग्रहण होता है। इस दौरान सूरज की रोशनी कम हो जाती है। पूरा अंधकार नहीं रहता। 

चंद्रमा रिंग की तरह चमकेगा लेकिन चंद्रमा सूरज से छोटा ही दिखेगा। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से सूर्यग्रहण को देखने की कोशिश न करें, क्योंकि यह आंखों की रोशनी ले बैठ सकता है। क्योंकि सूर्यग्रहण को देखने की प्रक्रिया है लेकिन यदि वह थोड़ी भी गलत हो गई तो अंधापन हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस सूर्यग्रहण से न फायदा होगा न कोई नुकसान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed