फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Surveillance increased to prevent infiltration of criminals

यूपी में योगी का डंडा चला तो अपराधी भागे हरियाणा, लेकिन यहां भी मुश्किल में फंसे

Mon, 01 May 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 May 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Surveillance increased to prevent infiltration of criminals
याेगी अादित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश - फोटो : File Photo
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर योगी सरकार की सख्ती के बाद हरियाणा में शातिरों की घुसपैठ रोकने के लिए पुलिस ने यमुना पर पहरा बिठा दिया है। यूपी के साथ सटे यमुनानगर से लेकर पलवल तक छह जिलों की सीमाओं को पार करना अब अपराधियों के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


योगी सरकार के कड़े रुख के बाद हरियाणा सरकार को सूचना मिली है कि अपराधी यहां घुसने की फिराक में हैं। सड़क मार्गों के साथ वे यमुना पार कर कच्चे व चोर रास्तों से भी आ सकते हैं। चूंकि, अप्रैल से जून महीने तक यमुना में पानी कम रहता है और कोई भी व्यक्ति उसे आसानी से पार कर सकता है। 
विज्ञापन


डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि पुलिस ने सड़क मार्गों के साथ ही चोर रास्तों पर नाकाबंदी की है। उत्तर प्रदेश से हरियाणा में आवागमन करने वाले हर व्यक्ति और वाहन पर नजर रखी जा रही है। जांच के बाद ही वाहनों और अनजान व्यक्तियों को प्रवेश करने दे रहे हैं। जिलों की सीमाएं पूरी तरह से सील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी की अधिकारियों के साथ बैठक के मुख्य बिंदु

Surveillance increased to prevent infiltration of criminals
हरियाणा पुलिस - फोटो : File Photo
14 हजार पुलिसकर्मी कम, नए पुलिस सर्विस रूल्स बदलेंगे
प्रदेश में 14 हजार पुलिसकर्मियों का टोटा है। अभी पांच हजार कर्मियों की भर्ती चल रही है। एक हजार महिलाकर्मी और एक हजार एक्स सर्विसमैन भर्ती किए जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए नए पुलिस सर्विस रूल्स की समीक्षा होगी। पुलिस शिकायत प्राधिकरण को नियमों में बदलाव कर चालू करेंगे।

डीजीपी की अधिकारियों के साथ बैठक के मुख्य बिंदु
. अवैध खनन और ओवर लोडिंग रोकने के लिए पुलिस, परिवहन, खनन विभाग और संबंधित जिला प्रशासन संयुक्त अभियान चलाएंगे।
. राजनीतिक दलों को कानून हाथ में लेने और सड़क रोकने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
. गुमशुदगी और महिलाओं से जुड़े मामले बढ़े, इन्हें सुलझाने पर जोर रहेगा।
. ई-चालान पर फोकस रहेगा। हारट्रोन को मांग पत्र भेजा। 100 मशीनें पहले से चलन में।
. हरियाणा गो संवर्धन और संरक्षण कानून बनने के बाद गोकशी और गो तस्करी के मामलों में कमी
. पुलिस महकमे में वाहनों की कमी दूर होगी।
. जिलों में चल रहे हाई-प्रोफाइल मामलों में जल्द पेश होंगे चालान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed