फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Surprise checking at CTU, 6 employees suspended

सीटीयू में सरप्राइज चेकिंग, 6 कर्मचारी सस्पेंड

Fri, 19 Sep 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Sep 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
Surprise checking at CTU, 6 employees suspended

एडिशनल सेक्रेट्री ट्रांसपोर्ट एसके सेतिया ने वीरवार को सीटीयू दफ्तर और अलग-अलग डिपो में सरप्राइज चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने कई कर्मचारियों को ड्यूटी पर न होने और दारू पीते हुए पकड़े जाने पर सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मंगलवार को कला ग्राम में हुए बस हादसे के ड्राइवर काहन सिंह को भी सस्पेंड किया। उस ड्राइवर ने अभी तीन महीने पहले ही सीटीयू ज्वाइन किया था। उस हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सेतिया ने बताया कि पहले सुबह उन्होंने सीटीयू दफ्तर में चेकिंग की। यहां उन्होंने स्टेनो राम मेहर को सस्पेंड किया। वह कई दिनों से बिना बताए छुट्टी पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शिमला से चंडीगढ़ रूट पर कैश में हेराफेरी करने वाले ड्राइवर अश्वनी कुमार को भी सस्पेंड किया। रात को उन्होंने सीटीयू के सेक्टर-43 स्थित डिपो नंबर-4 में भी चेकिंग की।

यहां उन्होंने 3 अन्य कर्मचारियों को शराब पीते हुए पकड़ा। इनमें एक कंडक्टर कृष्ण और कैश ब्रांच में कार्यरत कर्मचारी मोहन लाल भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed