{"_id":"57f4fd554f1c1bc3322711dc","slug":"surgical-strike-in-pok-and-three-suspected-man-seen-in-farms-near-batala-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक: बटाला बार्डर के पास दिखे 3 संदिग्ध, खेतों में गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइक: बटाला बार्डर के पास दिखे 3 संदिग्ध, खेतों में गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Thu, 06 Oct 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
बटाला बॉर्डर पर देखे गए तीन संदिग्ध, पुलिस का सर्च अभियान
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाक बार्डर पर फैले तनाव के बीच एक बार फिर 3 संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली है। सीमावर्ती क्षेत्र डेरा बाबा नानक के पास अड्डा शिकार माशिया के नजदीकी गांव चाकांवाली में एक किसान ने मंगलवार रात अपने खेतों में तीन संदिग्ध लोगों को देखने का दावा किया है।
किसान का कहना है उसने संदिग्धों के पास हथियार और भारी भरकम बैग देखे हैं। किसान की सूचना के बाद मंगलवार की देर रात ही पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। सर्च बुधवार को भी जारी रही। इससे एक दिन पहले भी एक महिला ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति के देखे जाने की बात कही थी।
पुलिस को दी गई सूचना में गांव चाकांवाली के रहने वाले किसान बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह मंगलवार देर रात अपने खेतों में जा रहा था। रास्ते के खेतों में उसे 3 संदिग्ध लोग दिखे। उनके पास हथियार और बडे़-बडे़ बैग थे। इस पर वह डर के चलते घर की तरफ भागा और पुलिस को सूचना दी।

Trending Videos
इलाके में जारी है पुलिस और बीएसएफ का सर्च अभियान
बटाला बॉर्डर पर देखे गए तीन संदिग्ध, पुलिस का सर्च अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबर मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और सूचना के आधार पर रात को ही सर्च अभियान शुरू कर दिया। सर्च अभियान बुधवार को जारी है।
इस संबंध में एसपी एनवेस्टीगेशन बटाला जगजीत सिंह सरोया ने बताया कि किसान से तीन संदिग्धों की सूचना मिलने के बाद गांव चाकांवाली और इसके आसपास के क्षेत्र में सर्च आपरेशन चल रहा है। गंभीरता से इलाके की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि गांव शिकार माशियां में बीएसएफ का हेड क्वार्टर होने की वजह से भी इस क्षेत्र पर पंजाब पुलिस और बीएसएफ पैनी नजर बनाए हैं। पंजाब पुलिस और बीएसएफ का सर्च आपरेशन जारी है।
वहीं गांव चाकांवाली के सरपंच मोहन सिंह का कहना है कि भारत-पाक के बीच तनाव को लेकर कुछ लोग जानबूझकर भी अफवाहें फैला कर क्षेत्र में डर का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों सीमावर्ती क्षेत्रों में अफवाहों का बाजार पूरी तरह गर्म है।