{"_id":"57f1f5db4f1c1b923226f553","slug":"surgical-attack-pok-army-terrorist-bsf-soldier-terror-attck-uriattack-baramula-attack-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीनानगर के बाद गुरदासपुर में फायरिंग, आतंकियों का काउंटर अटैक तो नहीं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनानगर के बाद गुरदासपुर में फायरिंग, आतंकियों का काउंटर अटैक तो नहीं?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Oct 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाक बार्डर पर बेहद तनाव भरा माहौल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के 3 दिन से भारत-पाक बार्डर पर बेहद तनाव भरा माहौल है। पाकिस्तानियों पर नजर है।
रविवार रात 6 आतंकियों ने बारामूला में 46 राष्ट्रीय राइफल्स और बीएसएफ के कैंपों पर हमला किया। रात साढ़े 10 बजे हुए हमले के दौरान जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। पांच जवान जख्मी हैं। एक जवान के शहीद होने की खबर है। आतंकी कैंप में नहीं घुस पाए।
रात 12.30 बजे सेना ने स्थिति नियंत्रण में होने का एलान किया। इसके बाद आतंकियों ने 1:30 बजे दीनानगर में चक्करी पोस्ट के सामने गेट नंबर-19 के पास से घुसपैठ की कोशिश की, जो इमेजिंग सेंसर्स से पकड़ में आ गई। घुसपैठियों की संख्या 9-10 थी।

सरकंडों में छिप गए घुसपैठिए
फायरिंग शुरू की तो घुसपैठिए सरकंडों में छिप गए
बीएसएफ ने फायरिंग शुरू की तो घुसपैठिए सरकंडों में छिप गए। बीएसएफ ने पैराशूट शैलिंग कर रोशनी की। दरिया रावी का किनारा होने के कारण पोस्ट के पास काफी ऊंचे सरकंडे हैं, जिसका फायदा घुसपैठियों को मिला। घुसपैठिए भाग निकले।
सोमवार सुबह गुरदासपुर स्थित चकरी पोस्ट पर सोमवार तड़के फायरिंग हुई। बीएसएफ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने यह कार्रवाई संदिग्ध गतिविधियों के चलते की है। हालांकि, अब कार्रवाई खत्म हो गई है।
बीएसएफ ने सुबह घुसपैठियों के होने की हलचल के बाद फायरिंग की। इसके बाद इंटरनेशनल बार्डर से लगते गुरदासपुर जिले के गांव डुरंगला और आसपास के गावों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।