{"_id":"60cb6de4ccf78f55b26c00a6","slug":"surgery-started-in-government-multi-specialty-hospital-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत: चंडीगढ़ के जीएमएसएच-16 में सर्जरी शुरू, नए मरीजों को भी मिलने लगी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत: चंडीगढ़ के जीएमएसएच-16 में सर्जरी शुरू, नए मरीजों को भी मिलने लगी तारीख
Thu, 17 Jun 2021 09:25 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:25 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पताल के कोविड वार्ड और अन्य वार्डों को संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया गया था। ऐसे में लगभग सभी वार्ड कोरोना वार्ड बन गए थे लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में होने पर कोरोना के मरीजों की संख्या बहुत कम रह गई है। अस्पताल के कोविड वार्ड में इस समय कोरोना के केवल 38 मरीज भर्ती हैं, जबकि कोविड वार्ड के 204 बेड खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
जीएमएसएच-16
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीएमएसएच-16 में गुरुवार को जनरल सर्जरी शुरू कर दी गई। पहले दिन जनरल सर्जरी में तीन प्रतीक्षारत मरीजों का ऑपरेशन किया गया। इनमें से एक हड्डी रोग जबकि दो पथरी के मरीज शामिल रहे। इन तीनों मरीजों को बीते अप्रैल माह में सर्जरी की डेट दी गई थी लेकिन अचानक कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के कारण उनका समय पर इलाज नहीं हो सका।
विज्ञापन
अस्पताल में ऐसे लगभग 85 से ज्यादा मरीज अपनी सर्जरी होने का इंतजार कर रहे हैं। उन मरीजों की परेशानी को समझते हुए अस्पताल प्रशासन ने जल्द से जल्द प्रतीक्षारत मरीजों की सर्जरी करने के साथ ही प्रतिदिन 1 से 2 नए मरीजों को भी डेट देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कोरोना के कारण अन्य अस्पतालों की तरह जीएमएसएच-16 में भी जनरल सर्जरी अप्रैल में बंद कर दी गई थी। इससे सर्जरी की डेट प्राप्त कर चुके लगभग 85 से ज्यादा मरीजों को अब तक इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने प्रतीक्षारत मरीजों में से प्रतिदिन तीन से चार की सर्जरी करने का निर्णय लिया है। वहीं, इक्का-दुक्का नए मरीजों को भी डेट दी जा रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि संक्रमण दर पर नियंत्रण मिलने के साथ ही नॉन कोविड मरीजों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत सर्जरी की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
पीजीआई व जीएमसीएच के मरीज अभी कर रहे इंतजार
बता दे कि संक्रमण के डर को देखते हुए पीजीआई में अब तक सामान्य सर्जरी की सुविधा बहाल नहीं हो पाई है। केवल कैंसर, किडनी, अंग प्रत्यारोपण व ऐसी ही अन्य बीमारियों के मरीजों के साथ ट्रामा व इमरजेंसी में सर्जरी की जा रही है। जनरल सर्जरी के हजारों मरीज पीजीआई में ओटी खुलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, जीएमसीएच-32 में भी अप्रैल से जनरल सर्जरी बंद कर दी गई है। वहां भी सर्जरी की डेट मिलने के बाद मरीज स्थिति सामान्य होने के इंतजार में दिन गुजार रहे हैं।
कोरोना के केस कम होने पर जनरल सर्जरी शुरू कर दी गई है। हमारा प्रयास है कि सामान्य मरीजों को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। इसके लिए प्रतीक्षारत मरीजों के साथ ही नए मरीजों को भी सर्जरी की डेट देनी शुरू कर दी गई है। - डॉ. वीके नागपाल, चिकित्सा अधीक्षक जीएमएसएच-16।