फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   surgery facility in homeopathic medical college and sector 26 hospital

बड़ी राहतः अब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल-26 में भी करवाएं सर्जरी, फायदा उठाएं

Tue, 09 Jul 2019 10:59 AM IST
खुशबू गोयल मोनिका नागर, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोनिका नागर, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 09 Jul 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
surgery facility in homeopathic medical college and sector 26 hospital
फाइल फोटो
किडनी स्टोन और हर्निया की सर्जरी के लिए भी चंडीगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसमें मरीजों का दर्द बढ़ता जाता है। यह शहर के मरीजों के लिए अच्छी खबर है कि सेक्टर 26 स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में सर्जरी की सुविधा शुरू हो चुकी है। सीनियर सर्जन डॉ. आरएस सचदेवा अब तक यहां 12 से ज्यादा सर्जरी कर चुके हैं। इनमें पाइल्स, फिस्टुला, गॉल ब्लेडर, हर्निया, किडनी स्टोन की सर्जरी शामिल है।
विज्ञापन


डॉ. सचदेवा जीएमएसएच सेक्टर 16 में कार्यरत थे। उन्होंने जीएमएसएच से वीआरएस लेने के बाद होम्योपैथिक कालेज ज्वाइन किया है। यहां पर सर्जरी की ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलती है। हॉस्पिटल में सर्जरी की फिलहाल कोई वेटिंग नहीं है। कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. संदीप पुरी ने बताया कि मार्च महीने में सर्जरी की शुरुआत की गई थी। पहला आपरेशन पित्ते की थैली का लेप्रोस्कोपिक तकनीक से किया गया था, जो पूरी तरह से सफल रहा।
विज्ञापन


यहां पर अब तक 5 बड़ी सर्जरी हो चुकी है, इसके अलावा कई माइनर सर्जरी की गईं। होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में सर्जरी का रेट वही है, जो सरकारी हॉस्पिटल में है। हां, प्राइवेट हास्पिटल के मुकाबले काफी कम है, इसलिए मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होती। डॉ. संदीप पुरी ने कहा कि होम्योपैथिक कालेज में आपरेशन थियेटर पहले से ही मौजूद था। इसका इस्तेमाल स्टूडेंट की पढ़ाई में किया जाता था, उन्हें वहां पर ट्रेनिंग दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोग उनके यहां पर आते थे और सर्जरी की बारे में पूछते थे। उसके बाद हुई एक मीटिंग में फैसला लिया गया कि जब हास्पिटल के पास इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है तो यहां पर सर्जरी क्यों नहीं हो सकती। इसी बीच डॉ. सचदेवा ने हॉस्पिटल ज्वाइन किया और सर्जरी की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed