फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suresh Raina Cousin and Uncle Killed by Robbers in Pathankot

पठानकोटः क्रिकेटर सुरेश रैना के फुफेरे भाई ने भी तोड़ा दम, जांच के लिए एसआईटी गठित

Tue, 01 Sep 2020 05:03 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 01 Sep 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Suresh Raina Cousin and Uncle Killed by Robbers in Pathankot
Suresh Raina - फोटो : @ImRaina
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों पर हुए हमले की जांच के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेश के बाद डीजीपी ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है। ऐसा सुरेश रैना के ट्वीट के बाद किया गया।
विज्ञापन


डकैतों के इस हमले में रैना के फूफा अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उनके घायल बेटे ने सोमवार रात को दम तोड़ दिया। इस हमले में तीन अन्य पारिवारिक सदस्य जख्मी हुए थे जिनमें अशोक कुमार की पत्नी आशा रानी की हालत इस समय नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


डीजीपी दिनकर गुप्ता के अनुसार, आरंभिक जांच में ये संकेत मिले हैं कि इस हमले के पीछे अपराधी प्रवृत्ति के कबीले के सदस्यों का हाथ है। ये अक्सर पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सरहद के पास ऐसी वारदात करते हैं। एसआईटी को इस मामले से जुड़े हर पक्ष को खंगालने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले के दिन-रात जांच के लिए संगठित अपराध नियंत्रण यूनिट (ओसीसीयू) की विशेष टीमों को भी शामिल किया गया है। हिमाचल, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 35 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस के सहयोग से पंजाब में गुरदासपुर, तरनतारन और अमृतसर में छापे मारे गए हैं।

पंजाब में परिवार के साथ क्या हो रहा है...
सुरेश रैना ने पहले ट्वीट में कहा कि यह पंजाब में उनके परिवार के साथ क्या हो रहा है। यह भयानक से भी परे है। मेरे फूफा की बेरहमी से हत्या हो गई। बुआ और कजिन बुरी तरह घायल हुए। कजिन रात को जिंदगी और मौत की जंग हार गया। बुआ की हालत अभी बहुत नाजुक है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
 

कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब पुलिस के लिए किया ट्वीट

दूसरे ट्वीट में रैना ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब पुलिस को ट्वीट कहा कि हमें अभी तक उस रात (19 अगस्त) को क्या हुआ, किसने किया, यह पता नहीं चल पाया। पंजाब पुलिस से आग्रह है कि वे जांच करें। हमें यह जानने का हक है कि हमारे परिवार के साथ यह घिनौना कृत्य किसने किया। ऐसे लोग दूसरों के साथ यह कृत्य न कर पाएं। इसी ट्वीट में उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी टैग किया है।
 

19 की आधी रात रात को हुआ था हमला

19-20 अगस्त की रात करीब ढाई बजे गांव थरियाल में लुटेरे सरकारी ठेकेदार अशोक कुमार के मकान के पीछे खेतों में सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े और रैना के फूफा अशोक कुमार, उनके दोनों बेटों कौशल और अपन पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने बेसबॉल बैट और रॉड से हमला किया।

उनको बेहोशी की हालत में छोड़ लुटेरे सीढ़ियों से नीचे मकान में उतरे और अंदर लेटी रैना की बुआ आशा देवी और उसकी सास सत्या देवी पर भी हमला कर दिया। उसके बाद लुटेरों ने घर के अंदर रखे कैश, जेवरों व अन्य सामान पर हाथ साफ किया और उसी रास्ते लौट गए। सुबह दूध देने आए व्यक्ति को कराहने की आवाज आई तो लोगों को इकट्ठा कर दरवाजा तोड़ा गया। तब तक अशोक कुमार की मौत हो चुकी थी।

मामले की जांच कर रही एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एसपी (डी) प्रभजोत सिंह विर्क ने कहा कि पहले उन्हें पीड़ित परिवार के क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ संबंध का पता नहीं था। अब पता चला है। पुलिस के लिए हर व्यक्ति खास है। पुलिस पहले भी गंभीरता से मामला सुलझाने में लगी थी। अज्ञात लोगों पर कत्ल समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।

सीसीटीवी फुटेज के अलावा पुराने अपराधियों की तलाश, छह मजदूरों से पूछताछ

डीजीपी दिनकर गुप्ता के अनुसार, सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार के साथ काम करने वाले छह मजदूरों से भी पूछताछ की गई है। अपराध वाली जगह और करीबी स्थानों के टावर से डंप डाटा लेकर तकनीकी विश्लेषण के लिए भेज दिया गया है। अपराध वाली जगह के आसपास की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।

जांच में ये संकेत मिले हैं कि अपराधियों द्वारा पड़ोस के तीन अन्य घरों को भी लूटने की योजना थी। डीजीपी ने बताया कि सूबे में पिछली इसी तरह की घटनाओं की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इन मामलों में गिरफ्तार व्यक्ति अभी जेल में हैं या बाहर हैं।  

एसआईटी का नेतृत्व आईजी परमार करेंगे
एसआईटी का विवरण देते हुए दिनकर गुप्ता ने बताया कि इसका नेतृत्व आईजी बार्डर रेंज (अमृतसर) एसपीएस परमार कर रहे हैं। इसमें पठानकोट के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना व एसपी इंवेस्टीगेशन प्रभजोत सिंह विर्क व धारकलां (पठानकोट) के डीएसपी रविंदर सिंह बतौर सदस्य शामिल हैं। एडीजीपी लॉ एंड आर्डर ईश्वर सिंह को हर रोज जांच की निगरानी का काम सौंपा गया है।

आईजी परमार को राज्य में तैनात किसी भी अन्य पुलिस अधिकारी या अधिकारियों को इस केस की जल्दी जांच के लिए शामिल करने का अधिकार दिया गया है। एडीजीपी लॉ एंड आर्डर और चेयरमैन एसआईटी को निर्देश दिए गए हैं कि वे डीजीपी को रोजाना जांच की स्थिति की जानकारी देंगे। डीजीपी ने कहा कि वे खुद मुख्यमंत्री को अपडेट करेंगे।

पिता की तेरहवीं पर बेटे ने तोड़ा दम

गांव थरियाल में 19 अगस्त की रात को डकैतों के हमले में गंभीर घायल कौशल कुमार की भी सोमवार देर रात मौत हो गई। कौशल क्रिकेटर सुरेश रैना के फुफेरे भाई थे। रैना ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और दुख जताया। कौशल 20 अगस्त से अमनदीप अस्पताल में भर्ती थे। अधिक चोटिल होने के कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। सोमवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उनकी मौत हो गई।  

पिता की तेरहवीं पर बेटे ने तोड़ा दम, एक दिन टला अंतिम संस्कार
वारदात 19 अगस्त को हुई थी। हमले में घायल रैना के फूफा अशोक कुमार की उसी दिन मौत हो गई थी। सोमवार को उनकी तेरहवीं थी। इसके बाद बाकी परिजन हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए चले गए। रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक कौशल का भाई, दादी दोनों मेडिकल अनफिट हैं। चाचा समेत बाकी रिश्तेदार हरिद्वार गए हैं। मां आशा देवी अभी वेंटिलेटर पर हैं।

मंगलवार को कौशल का पोस्टमार्टम हुआ लेकिन परिवार ने अंतिम संस्कार एक दिन के लिए टाल दिया और शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में ही रखा गया है। अब बुधवार को कौशल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, सुरेश रैना या उनके भाई दिनेश रैना के आने पर संशय बरकरार है। एसपी पीएस विर्क का कहना है कि अभी तक रैना के यहां आने की कोई पूर्व सूचना नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed