{"_id":"58e3f6be4f1c1b00705b5216","slug":"supreme-court-orders-violation-zirakpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ठेंगा, यहां हाईवे से महज 100 मीटर दूर चल रहा ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ठेंगा, यहां हाईवे से महज 100 मीटर दूर चल रहा ठेका
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
Updated Wed, 05 Apr 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
हाईवे से महज 100 मीटर दूर चल रहा ठेका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद जीरकपुर में हाईवे से 500 मीटर के भीतर शराब के ठेके बंद नहीं किए गए हैं। यहां चंडीगढ़- दिल्ली नेशनल हाईवे पर मैरीलैंड होटल के सामने शराब की दुकान खुली हुई है जबकि इस ठेके की दूरी हाईवे से 100 मीटर के करीब है। मामले में जब संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की गई उन्होंने कहा कि मौके का दौरा करके जांच की जाएगी।
जीरकपुर में शराब ठेकेदार रिहायशी कालोनियों के अंदर ठेके खोलकर सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ रहे हैं। मैरीलैंड होटल के सामने दिल्ली नेशनल हाईवे से महज 100 मीटर दूर शराब का ठेका अब भी चल रहा है। ठेके पर मौजूद कारिंदे सरेआम लोगों को शराब बेच रहे हैं। लेकिन इस ओर विभाग के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। ठेके के पास में ही लाजपत नजर, अल्पाइन रेजिडेंसी, अमोलक एन्क्लेव समेत कई रिहाइशी कालोनियां हैं।
मामला ध्यान में नहीं है और न ही किसी ने कोई शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो बुधवार सुबह ही मौके पर जाकर मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-सरूप सिंह, एक्साइज इंस्पेक्टर, जिला मोहाली।