फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Supplementary charge sheet filed in 24 year old murder case

Chandigarh News: 24 साल पुराने हत्या के मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

Tue, 12 Sep 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Supplementary charge sheet filed in 24 year old murder case
चंडीगढ़। यूटी पुलिस ने 24 साल पुराने हत्या के मामले में आरोपी महिला के खिलाफ जिला अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। पुलिस की ओर से यह चार्जशीट जमानत पर बाहर आने के बाद फरार हुई महिला के करीब चार माह पहले हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तारी के बाद दाखिल की गई है। पुलिस की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिले की रहने वाली कोमल (48) के रूप में हुई है। हालांकि, मामले में तीन आरोपियों को अदालत सबूतों के अभाव में बरी कर चुकी है। वहीं, महिला के साथ जमानत पर बाहर आया एक और आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।मामले के मुताबिक मनीमाजरा थाना क्षेत्र में साल 1999 में शराब के नशे में चंद्रपाल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को चंद्रपाल की लाश जंगल से मिली थी। जांच के दौरान मनीमाजरा थाना पुलिस ने मूलरूप से यूपी के रहने वाली कोमल व उसके 4 साथियों बुधसेन, राममूर्ति, सोहन लाल और नाथू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। अदालती कार्रवाई के दौरान कोमल और एक अन्य आरोपी नाथू ने जमानत याचिका दायर की थी। जमानत पर दोनों आरोपी जेल से बाहर आ गए थे। इसके बाद आरोपी महिला कोमल और नाथू अदालत में पेश होने के बजाय फरार हो गए। मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने करीब चार माह पहले हत्या के मामले में फरार चल रही आरोपी महिला कोमल को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया था। वहीं, नाथू अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि 24 साल पुराने इस मामले में तीन आरोपी बुधसेन, राममूर्ति, सोहन लाल के खिलाफ जिला अदालत में आईपीसी की धारा 302, 34, 201 व 342 के तहत केस चला लेकिन पर्याप्त सबूत न होने के चलते कोर्ट ने तीनों को बरी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed