फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Supervisor suspended in bad quality ration distribution case in Haryana

खराब राशन का मामला: सुपरवाइजर निलंबित, डीपीओ और सीडीपीओ चार्जशीट, मंत्री कमलेश ढांडा ने दिया था कार्रवाई का आदेश

Fri, 22 Apr 2022 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Apr 2022 12:09 AM IST
सार

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक अगर कोई भी लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Supervisor suspended in bad quality ration distribution case in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के कैथल के पाडला सर्कल के आंगनबाड़ी केंद्र पर खराब राशन वितरण मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश के बाद विभाग ने सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है। यही नहीं विभाग ने जिला परियोजना अधिकारी, कैथल व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गुहला (अतिरिक्त प्रभार, कैथल ग्रामीण) को सेवा नियम 8 के तहत चार्जशीट किया है। 

विज्ञापन


अब इनकी भूमिका की जांच कराई जाएगी। गौरतलब है कि 12 अप्रैल को कैथल जिला के पाडला सर्कल के एक आंगनबाडी केंद्र पर खराब राशन वितरण किए जाने का मामला सामने आया था। इस पर कमलेश ढांडा ने विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं महानिदेशक को पूरे मामले की तीन कार्य दिवस में जांच कराते हुए कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


विभाग से करवाई गई प्राथमिक जांच के बाद बुधवार शाम को पाडला सर्कल की सुपरवाइजर कुसुम को निलंबित कर दिया गया है। सस्पेंशन पीरियड के दौरान उन्हें पंचकूला मुख्यालय तैनाती दी गई है। विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, कैथल तथा महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गुहला (तत्कालीन अतिरिक्त प्रभार, कैथल ग्रामीण) को सेवा नियम 8 के तहत चार्जशीट किया है और जांच समिति बनाकर उनकी भूमिका की जांच कराने का आदेश दिया है। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक अगर कोई भी लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed